411 REFERENCE · Wikipedia
दिल्ली-मुल्तान राजमार्ग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|मुल्तान में एक सड़क
दिल्ली-मुल्तान राजमार्ग भारत की राजधानी दिल्ली को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित मुल्तान शहर से जोड़ने वाला एक राजमार्ग है। इसका निर्माण दिल्ली सल्तनत के सम्राट शेर शाह सूरी (1486-1545) ने मुल्तान, दिल्ली और उनके बीच के क्षेत्रों में व्यापर और यातायात बेहतर करने के लिए करवाया था। हर चंद मील पर चौकियाँ स्थित थीं जहां घोड़े तैयार रहते थे, जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक सन्देश और डाक जल्दी पहुंचवाने के लिए प्रयोग किया जाता था। इस व्यवस्था से दिल्ली राज दरबार से आदेश और सन्देश मुल्तान तक कुछ दिनों में ही पहुँच जाया करते थे।
पाकिस्तान में इस सड़क का अभी भी यही नाम है, लेकिन भारत में यह नाम कम प्रयोग होता है। पाकिस्तानी तरफ़ संगे-मीलों (मील के पत्थरों) पर पंजाब यातायात विभाग यही नाम प्रयोग करता है। पाकिस्तानी पंजाब में दिल्ली-मुल्तान मार्ग पाकपत्तन, आरिफ़वाला, गग्गू, बूरेवाला और विहाड़ी से गुज़रता है।
इन्हें भी देखें
मुल्तान
दिल्ली
शेर शाह सूरी
राजमार्ग
श्रेणी:भारत में राजमार्ग
श्रेणी:पाकिस्तान के राजमार्ग
श्रेणी:राजमार्ग
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना