411 REFERENCE · Wikipedia
नारानाग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नारानाग भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले में २,१२८ मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक पर्वतीय पर्यटक स्थल है। यह कंगन से ८ किमी की दूरी पर सिन्द नाले (सिन्धु नदी से भिन्न) नामक नदी की घाटी पर अधिक ऊँचाई पर स्थित है। अपने मर्ग (घास के खुले मैदान), पर्वतों और झीलों के लिये जाने जाने वाले इस स्थान से १६,८४० फ़ुट ऊँचे हरमुख पर्वत और उसके चरणों में स्थित गंगाबल झील के लिये पगडंडी शुरु होती है। यह वंगथ झरने के बाएँ किनारे पर बसा हुआ है, जो आगे चलकर सिन्द नाले में विलय होता है। यहाँ से गडसर झील, विशनसर झील और किशनसर झील के लिये भी रास्ते निकलते हैं हलांकि नारानाग से वहाँ तक पहुँचने के लिये ५ से ७ दिन का पैदल सफ़र तय करना पड़ता है।
== नामोत्पत्ति ==
'नारा नाग' वास्तव में 'नारायण नाग' का रूप है। कश्मीरी भाषा में 'नाग' का अर्थ पानी का चश्मा होता है। यहाँ का चश्मा हिन्दुओं द्वारा पवित्र माना जाता है।
== नारानाग मंदिर ==
नारानाग के मंदिर पर्यटकों के लिये एक मुख्य आकर्षण हैं और भारत के सबसे महत्वपूर्ण पुरातन-स्थलों में गिने जाते हैं। यहाँ लगभग २०० मीटर की दूरी पर एक-दूसरे की तरफ़ मुख किये हुए मंदिरों का एक समूह है। इतिहासकारों के अनुसार शिव को समर्पित इन मंदिरों को ८वीं सदी में कश्मीर-नरेश ललितादित्य ने बनवाया था। यह मंदिर वंगत नदी के दाएँ किनारे पर भूतशेर पर्वत ('भूतेश्वर पर्वत' का परिवर्तित रूप) के चरणों में स्थित हैं।
== कुछ तस्वीरें ==
== इन्हें भी देखें ==
मर्ग
गान्दरबल ज़िला
== सन्दर्भ ==