Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गवाह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|हेनरिक बुशर दे न्यूरेमबर्ग परीक्षण के दौरान गवाह के रूप में विधि में गवाह अथवा साक्षी वह व्यक्ति होता है जो स्वेच्छा या मजबूरी से लिखित या मौखिक रूप में किसी तथ्य का साक्ष्य प्रस्तुत करता है जिसे वह जानता है या जानने का दावा करता है और यह साक्ष्य कानूनी कार्यवाही में उपयोग होता है। एक प्रत्यक्षदर्शी गवाह वह व्यक्ति होता है जिसे अपनी इंद्रियों जैसे, दृष्टि, श्रवण, गंध, स्पर्श के माध्यम से किसी घटना का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त होता है। गवाह के प्रकार गवाह के कुछ प्रकार निम्नलिखित है:— जनश्रुति गवाह विशेषज्ञ गवाह सरकारी गवाह गुप्त गवाह जनश्रुति गवाह वह होता है जो किसी और द्वारा कही गई या लिखी गई बातों के बारे में गवाही देता है।गवाह सुरक्षा और गुमनामी https://www.cps.gov.uk/legal-guidance/witness-protection-and-anonymity 2020-12-14 www.cps.gov.uk अधिकांश अदालती कार्यवाहियों में जनश्रुति के साक्ष्य पर सीमाएँ लागु होती हैं, लेकिन कुछ विशेष मामलों में जैसे न्यायाधीश जाँच, प्रशासनिक कार्यवाही या वारंट के समर्थन में यह स्वीकार्य हो सकते हैं। विशेषज्ञ गवाह वह व्यक्ति होता है जिसके पास किसी विशेष मामले से संबंधित विशेष ज्ञान होता है, जो अन्य साक्ष्यों, जैसे गवाही, दस्तावेज़ या तकनीकी साक्ष्य (जैसे फिंगरप्रिंट) को समझने में मदद करता है।,2014-11-07 जाँच https://www.justice.gov/usao/justice-101/discovery 2020-10-22 www.justice.gov en सरकारी गवाह वह व्यक्ति होता है जो किसी अपराध में अपने साथियों को दोषी ठहराता है। इसके बदले उन्हें कम सजा, प्रतिरक्षा, या अदालत से सुरक्षा मिलती है। गवाही देने के बाद उसे गवाह सुरक्षा कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है। गुप्त गवाह वह होता है जिसकी पहचान अदालत द्वारा गुप्त रखी जाती है, जिससे उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सन्दर्भ श्रेणी : कानून श्रेणी : समाज