Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लव मैरिज (1984 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लव मैरिज लव मैरिज.jpg लव मैरिज का पोस्टर कादर कश्मीरी जगदीश सी. शर्मा इब्राहिम सूरती मेहुल कुमार अनु मलिक अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि, उत्पल दत्त, महमूद 14 दिसंबर, 1984 भारत हिन्दी लव मैरिज 1984 की मेहुल कुमार द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की पारिवारिक नाटक फ़िल्म है। इसमें अपनी शुरुआती फिल्मों में से एक में अनिल कपूर और मीनाक्षी शेषाद्रि मुख्य भूमिकाओं में हैं।'जोशीले' अनिल को आज भी बेहद पसंद हैं मीनाक्षी शेषाद्री, पुरानी तस्वीर साझा कर लिख दी दिल की बात https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/joshilaay-fame-anil-kapoor-shared-old-picture-and-wished-actress-meenakshi-seshadri-on-her-birthday 17 जुलाई 2023 अमर उजाला hi संक्षेप राजेश मेहरा (अनिल कपूर) अपने समृद्ध पिता (श्रीराम लागू) और माँ, सरिता का पुत्र है। उसके पिता ने उसकी शादी मालती से तय कर दी, जो कि उनके जैसे ही अमीर जगदीश कपूर की बेटी है। जब राजेश को यह सब बताया जाता है तो वह शादी करने से इंकार कर देता है क्योंकि मालती मानसिक रूप से अस्थिर है। एक बहस शुरू होती है और राजेश गुस्से में घर से चला जाता है। वह मुर्गीपालक माजिद कालिया (महमूद) से दोस्ती करता है और उसके एक कमरे में बिना किराए के रहता है। राजेश एक नाइट क्लब में गाना गाने लगता है। फिर उसकी मुलाकात अमीर ऋतु मफतलाल (मीनाक्षी शेषाद्रि) से होती है और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। ऋतु के पिता उसके लिए एक अमीर लड़का चाहते हैं और उन्हें शादी करने की अनुमति देने से इनकार कर देते हैं। इसलिए दोनों फिर भाग जाते हैं। वह शादी कर लेते हैं और ऋतु राजेश के साथ माजिद के कमरे में रहने लगती है। यह माजिद की पत्नी शबनम को अच्छा नहीं लगता है। वह दोनों को एक साथ रहने की अनुमति देने से इनकार कर देती है। उनकी हताशा को समझते हुए, माजिद उन्हें मैसूर के लिए दो टिकट देता है जहां वे एक-दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं। एकमात्र समस्या यह है कि टिकट कौशल और उसकी बहन कामिनी तिवारी के नाम पर है। ये दोनों हिटलर जैसे जेलर (असरानी) द्वारा संचालित श्रीवास्तव घर में पहुंचते हैं। अराजकता तब पैदा होती है जब राजेश और ऋतु जेलर से भागने का फैसला करते हैं। मुख्य कलाकार अनिल कपूर — राजेश मेहरा / कौशल तिवारी मीनाक्षी शेषाद्रि — ऋतु मफतलाल उत्पल दत्त — शंकर सिंह महमूद — माजिद कालिया सी एस दुबे — चौबे सत्येन्द्र कपूर — मोंटी मफतलाल श्रीराम लागू — मेहरा कानन कौशल — सरिता मेहरा असरानी — टी. टी. मुरारी श्रीवास्तव / जेलर अरुणा ईरानी — लीला 'लैला' श्रीवास्तव जगदीप — दूधवाला दिनेश हिंगू — रामाराव राघवेन्द्रराव अनूप कुमार — चौरंगी संगीत गीत गायक अनु मलिक हसरत जयपुरी अपना जीवन रेल की पटरी शब्बीर कुमार, अनुराधा पौडवाल 7:56 बीसवीं सदी के हम लैला मजनूँ अमित कुमार, अलका याज्ञिक 6:36 ई आब्बा डाब्बा डूबी डू विजय बेनेडिक्ट 5:54 मुर्गीवालों अपनी मुर्गियाँ संभालों किशोर कुमार 4:50 ओ नीली छतरीवाले शब्बीर कुमार, अनुराधा पौडवाल 8:17 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0234138 लव मैरिज श्रेणी:1984 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में