Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इनस्क्रिप्ट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इनस्क्रिप्ट (InScript, इंडियन स्क्रिप्ट का लघुरूप) भारतीय भाषी लिपियों का मानक कीबोर्ड लेआउट है। यह कम्यूटर हेतु एक टच टाइपिंग कुंजीपटल खाका है। यह कुंजीपटल खाका भारत सरकार द्वारा भारतीय लिपियों के लिये मानक के रूप में स्वीकृत है।http://tdil.mit.gov.in/keyoverlay.htm TDIL - Inscript Keyboard 11 दिसंबर 2008 https://web.archive.org/web/20110716162534/http://tdil.mit.gov.in/keyoverlay.htm 16 जुलाई 2011 dead यह भारत की भाषायी सॉफ्टवेयर के लिये नामी कम्पनी सी-डैक द्वारा विकसित है। यह देवनागरी, बंगाली, गुजराती, गुरुमुखी, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, तमिल तथा तेलुगू आदि सहित १२ भारतीय लिपियों का मानक कीबोर्ड है। इतिहास भारतीय भाषाओं के कीबोर्ड मुख्य रूप से तीन भागों में वर्गीकृत हैं - इनस्क्रिप्ट, फोनेटिक तथा टाइपराइटर (रेमिंगटन)। इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड का मानकीकरण "डिपार्टमेण्ट ऑफ इन्फॉर्मेशन टैक्नोलॉजी" (DIT) द्वारा किया गया तथा "ब्यूरो ऑफ इण्डियन स्टैण्डर्ड" (BIS) द्वारा इसे राष्ट्रीय मानक घोषित किया गया। BIS ISCII डॉक्यूमेण्ट (IS 13194:1991) में विभिन्न भारतीय भाषा लिपियों के कीबोर्ड लेआउट का उल्लेख है। इनस्क्रिप्ट कुंजीपटल का विन्यास हिन्दी (देवनागरी) 500px|none|Devanagari InScript keyboard layout screenshot none|500px|विंडोज़ 11 पर हिंदी इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड लेआउट के लिए टच टाइपिंग गाइड इनस्क्रिप्ट का कुंजीपटल विन्यास सभी भारतीय लिपियों हेतु समान है। अधिकतर भारतीय लिपियाँ ब्राह्मी लिपि से निकली हैं, इसलिये उनका वर्णक्रम समान है। इसी गुण के आधार पर इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड का खाका विकसित किया गया। इस कीबोर्ड के ध्वन्यात्मक/वर्णक्रम गुण के कारण एक व्यक्ति जो कि किसी एक लिपि में इनस्क्रिप्ट टाइपिंग जानता हो वह सभी भारतीय लिपियों में, बिना उस लिपि के ज्ञान के भी श्रुतलेखन द्वारा टाइप कर सकता है। उदाहरण - तेलुगू में राम लिखना हो या हिन्दी में, दोनों दशाओं में समान कुंजियाँ दबाने से काम बन जाता है अर्थात् यदि आप देवनागरी में टाइप करना जानते हैं तो तेलुगू में भी लिख सकते हैं। 500px|none|Devanagari INSCRIPT bilingual keyboard टीवीऍस कम्पनी का देवनागरी इन्स्क्रिप्ट द्विभाषी कीबोर्ड। कुछ कम्पनियों ने इन्स्क्रिप्ट चिह्न मुद्रित भौतिक कीबोर्ड भी बनाये हैं। इस प्रकार की लेआउट वाले कम्प्यूटर कीबोर्ड व्यावसायिक उत्पाद के रूप में उपलब्ध हैं। ये कीबोर्ड ३०० रुपये तक में भी उपलब्ध हैं।http://raviratlami.blogspot.com/2009/04/300.html हिन्दी कुंजीपट 300 रुपए मात्र में खरीदें 3 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20110107170307/http://raviratlami.blogspot.com/2009/04/300.html 7 जनवरी 2011 dead इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड की विशेषतायें यह सभी प्रमुख प्रचालन तंत्रों में अन्तर्निर्मित आता है इसलिये किसी अलग टाइपिगं औजार को इंस्टाल करने की आवश्यकता नहीं। सभी भारतीय भाषाओं हेतु एक कुंजीपटल विन्यास होने से एक भाषा हेतु टाइपिंग सीखने पर सभी भाषाओं हेतु आ जाती है। इनस्क्रिप्ट टच टाइपिंग एवं साइट टाइपिंग दोनों प्रकार का कीबोर्ड है। साइट टाइपिंग हेतु हिन्दी इन्स्क्रिप्ट चिह्न मुद्रित भौतिक कीबोर्ड चाहिये जो कि केवल ३०० रुपये में उपलब्ध है अथवा इन्स्क्रिप्ट के स्टीकर मिलते हैं या फिर खुद छापे जा सकते हैं।http://raviratlami.blogspot.com/2009/09/blog-post_28.html अपने अंग्रेज़ी कीबोर्ड के लिए इनस्क्रिप्ट हिन्दी कीबोर्ड स्टीकर छापें 3 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20110107104519/http://raviratlami.blogspot.com/2009/09/blog-post_28.html 7 जनवरी 2011 dead इन्स्क्रिप्ट सर्वाधिक गति वाली टाइपिंग है। इसमें सभी वर्तमान कीबोर्ड खाकों अथवा टाइपिंग औजारों से कम कुंजियाँ दबानी पड़ती हैं। आमतौर पर एक वर्ण के लिये एक कुंजी होने से समय कम लगता है। इन्स्क्रिप्ट का कुंजीपटल विन्यास विशेष शोध द्वारा विशिष्ट क्रम में बनाया गया है जिससे इसे याद करना अत्यन्त सरल है। मात्र एक हफ्ते के अभ्यास से ही इन्स्क्रिप्ट में लिखना शुरु किया जा सकता है। इन्स्क्रिप्ट में आमतौर पर एक वर्ण के लिये एक कुंजी होने से टाइपिंग की अशुद्धियाँ कम होती हैं। इन्स्क्रिप्ट लेआउट में भारतीय लिपियों के सभी यूनिकोड मानकीकृत चिह्नों को शामिल किया गया है। टचस्क्रीन डिवाइसों यथा टैबलेट पीसी तथा मोबाइल फोन आदि के लिये भी इनस्क्र्पिट कीबोर्ड पूर्णतया उपयुक्त है विभिन्न प्रचालन तन्त्रों में इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड आजकल के नये प्रचालन तंत्रों, जैसे- विंडोज़ (२०००, ऍक्सपी़, विस्ता, ७). लिनक्स एवं मॅक ओऍस में इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड अन्तर्निर्मित (इन-बिल्ट) आता है। यह कुछ मोबाइल फोनों में भी उपलब्ध है। यह विंडोज़ मोबाइल ५.०, ६.० तथा ६.१ में आयरॉन्स हिन्दी सपोर्ट के जरिये उपलब्ध है। विंडोज़ में देवनागरी हेतु मुख्यतः दो कीबोर्ड होते हैं, हिन्दी हेतु Hindi Traditional तथा संस्कृत हेतु Devanagari-INSCRIPT नाम से। Hindi Traditional में Alt, Ctrl तथा AltGr संयोजन में रोमन के बहुधा प्रयोग होने वाले चिह्न रखे गये हैं जबकि Devanagari-INSCRIPT में इन संयोजनों में संस्कृत के अतिरिक्त चिह्नों को रखा गया है। कृतिदेव, चाणक्य जैसे नॉन-यूनिकोड फॉण्टों में टाइप करने हेतु ई-पण्डित आइऍमई नामक टाइपिंग औजार है जो कि विशेषकर कोरल ड्रॉ, पेजमेकर जैसे अयूनिकोडित प्रोग्रामों में हिन्दी टाइप करने हेतु उपयोगी है। प्रचालन तन्त्र में इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड जोड़ना विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टमो में इनस्क्रिप्ट का वर्चुअल कीबोर्ड होता है। विभिन्न भाषाओं हेतु वर्चुअल कीबोर्ड जोड़ा जा सकता है। विंडोज़ में कण्ट्रोल पैनल में Regional and language options में जाकर इनस्क्रिप्ट का कीबोर्ड जोड़ा जा सकता है।http://epandit.shrish.in/207/windows-xp-adding-hindi-keyboard/ विण्डोज ऍक्सपी में हिन्दी कीबोर्ड जोड़ना 3 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20100515022259/http://epandit.shrish.in/207/windows-xp-adding-hindi-keyboard/ 15 मई 2010 dead ध्यान दें कि इससे पहले विंडोज़ में इण्डिक समर्थन सक्षम किया जा चुका हो।http://epandit.shrish.in/205/enable-indic-support-in-windows-xp/ विण्डोज ऍक्सपी में इण्डिक सपोर्ट सक्षम करना 3 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20101116023601/http://epandit.shrish.in/205/enable-indic-support-in-windows-xp/ 16 नवंबर 2010 dead विंडोज़ में टीवीऍस कम्पनी के कीबोर्ड के उपयोग की विधि।http://anektameekta.blogspot.com/2009/03/devnagri-hindi-typing-complete-solution.html टीवीऍस कीबोर्ड के विण्डोज में इस्तेमाल और खरीद की सचित्र जानकारी 30 अक्तूबर 2009 https://web.archive.org/web/20111105031714/http://anektameekta.blogspot.com/2009/03/devnagri-hindi-typing-complete-solution.html 5 नवंबर 2011 dead उबण्टू लिनक्स में उपयोग की जानकारी।http://raviratlami1.blogspot.com/2006/12/how-to-configure-ubuntu-linux-for.html उबण्टू लिनक्स में इस्तेमाल की जानकारी 28 अगस्त 2010 https://web.archive.org/web/20100114151619/http://raviratlami1.blogspot.com/2006/12/how-to-configure-ubuntu-linux-for.html 14 जनवरी 2010 dead मोबाइल फोन में इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड विंडोज़ मोबाइल के संस्करण ५.०, ६.० तथा ६.१ वाले स्मार्टफोनों हेतु आयरॉन्स हिन्दी सपोर्ट नामक टूल उपलब्ध है जिससे फोन में हिन्दी इन्स्क्रिप्ट वर्चुअल कीबोर्ड स्थापित हो जाता है। नये संस्करणों ६.५ तथा ७ आदि हेतु यह टूल उपलब्ध नहीं है। ऍलजी के ऍलजी जीऍस २९० नामक फोन में हिन्दी इन्स्क्रिप्ट का वर्चुअल कीबोर्ड अन्तर्निर्मित है। विनकॉम नामक कम्पनी के विनकॉम वाइ ४५ तथा नोकिया सी३ फोनों में हिन्दी इन्स्क्रिप्ट का भौतिक कीबोर्ड है। आइओऍस ५ संस्करण वाले आइफोन, आइपैड तथा आइपॉड टच में हिन्दी इन्स्क्रिप्ट का वर्चुअल कीबोर्ड अन्तर्निर्मित है। हिन्दी समर्थन वाले ऍण्ड्रॉइड स्मार्टफोनों तथा टैबलेटों हेतु ऍण्ड्रॉइड मार्केट में MultiLing Keyboard नामक ऍप उपलब्ध है जिसमें इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड है। टचस्क्रीन डिवाइसों के लिये टचनागरी नामक ऑनलाइन इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड उपलब्ध है। विस्तारित इंस्क्रिप्ट (इंस्क्रिप्ट२) भारत सरकार ने विस्तारित इंस्क्रिप्ट का ड्राफ्ट तैयार किया है। इस मानक की डिजाइन नीति यह है कि वर्तमान इंस्क्रिप्ट की-मैप के अधिकांश विशेषताओं को बनाए रखते हुए नया की-मैप रचा जाय ताकि यूनिकोड 5.2 में प्रस्तावित नए वर्णों को भी कुंजीपटल पर स्थान दिया जा सके। इसके अलावा भविष्य में आने वाले परिवर्तनों को भी सम्मिलित करने की व्यवस्था हो। सन्दर्भ इन्हें भी देखें क्वर्टी कुंजीपटल खाका टचनागरी हिन्दी टाइपिंग बाहरी कड़ियाँ इन्स्क्रिप्ट की बोर्ड का परिचय InScript Keyboard Original Layout (PDF) InScript Users' Group (IUG) आइए, इन्स्क्रिप्ट सीखेंजून 2020 InternetArchiveBot इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड स्टीकर बालेन्दु शर्मा दाधीच द्वारा विकसित स्पर्श टाइपिंग ट्यूटर सीडैक का डॉस आधारित ट्यूटर सीधी डाउनलोड कड़ीजून 2020 InternetArchiveBot आसान हिन्दी टाइपिंग ट्यूटर वैकल्पिक डाउनलोड कड़ी विंडोज़ ऍक्सपी में हिन्दी इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड जोड़ना टीवीएस कंपनी का द्विभाषीय कीबोर्ड (कुंजीपटल) विंडोज और लिनक्स में इस्तेमाल और खरीद, की सचित्र जानकारी के साथ इंस्क्रिट की-बोर्ड सीखेंसितंबर 2021 InternetArchiveBot (Hindokosh.in) इन्स्क्रिप्ट प्रयोगकर्ताओं से कुछ प्रश्न इन्स्क्रिप्ट की बोर्ड अभ्यास 2 - देखें विडियो हिन्दी कुंजीपटल के बारे में परिचर्चा इन्स्क्रिप्ट की-बोर्ड ले-आऊट की समस्याएँ हिन्दी में टाइपिंग का सरलतम तरीका - पूरी जानकारी (ई-पण्डित) यूनिनागरी - एक ऑनलाइन हिन्दी इन्स्क्रिप्ट टाइपराइटर ऑनलाइन इन्स्क्रिप्ट सम्पादित्र टचनागरी - टचस्क्रीन डिवाइसों हेतु एक ऑनलाइन हिन्दी इन्स्क्रिप्ट वर्चुअल कीबोर्ड ई-पण्डित आइऍमई - लिगेसी फॉण्टों में इन्स्क्रिप्ट लेआउट द्वारा टाइप करने हेतु एक औजार Balendu Sharma Dadhich on Why Hindi users must adopt Inscript देवनागरी-हिन्दी लिखने में रोमन-अंग्रेज़ी के मुकाबले कम समय लगता है? New inscript keyboard layout proposal Hindi article on Sarvagya wiki about InScript InScript Keyboard Screenshots Telugu Typing in Inscript layout श्रेणी:सी-डैक श्रेणी:कंप्यूटर श्रेणी:कुंजीपटल श्रेणी:हिन्दी टाइपिंग श्रेणी:हिन्दी कम्प्यूटिंग श्रेणी:इण्डिक कम्प्यूटिंग