411 REFERENCE · Wikipedia
जयमाला कार्यक्रम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जयमाला और हवामहल विविध भारती के शुरूआती कार्यक्रम रहे हैं। ये कार्यक्रम आज पचास सालों बाद भी उतनी ही लोकप्रियता के साथ चल रहे हैं।
जयमाला
जयमाला सोमवार से शुक्रवार तक फौजी भाईयों की पसंद के फिल्मी गीतों का कार्यक्रम है। जबकि शनिवार को कोई मशहूर फिल्मी-हस्ती इसे पेश करती है और विगत कुछ वर्षों से रविवार को जयमाला का नाम जयमाला संदेश होता है। जिसमें फौजी भाई अपने आत्मीय जनों को और फौजियों के आत्मीय जन देश की सेवा कर रहे इन फौजियों के नाम अपने संदेश विविध भारती के माध्यम से देते हैं। ये कार्यक्रम लगातार लोकप्रियता के शिखर पर है। यहां यह रेखांकित कर देना ज़रूरी है कि विविध भारती पहला ऐसा रेडियो चैनल या मीडिया चैनल था जिसने खासतौर पर फौजियों के लिए कोई कार्यक्रम आरंभ किया था। बाद में इस फॉरमेट की नकल कई चैनलों ने की।
श्रेणी:रेडियो
श्रेणी:विविध भारती