411 REFERENCE · Wikipedia
भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) जोकी श्वसन सम्बंधित वायरस है यह हल्के सर्दी जैसे लक्षणों से लेकर गंभीर श्वसन संक्रमण तक की बीमारियाँ पैदा कर सकता है। इसे पहली बार २००१ में पहचाना गया था और यह आमतौर पर देर से सर्दियों और वसंत के मौसम में फैलता है।
जनवरी १०, २०२५ तक, भारत में विभिन्न राज्यों जैसे कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कम से कम नौ मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गुजरात के साबरकांठा जिलेके आठ वर्षीय लड़के की HMPV रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे गुजरात में कुल मामलों की संख्या तीन हो गई है।HMPV Virus Cases: गुजरात में HMPV का एक और केस, 8 साल का बच्चा संक्रमित; इतनी हुई कुल मामलों की संख्या Jagran 10 January 2025 https://www.jagran.com/gujarat/ahmedabad-8-year-old-boy-tests-positive-for-hmpv-in-gujarat-total-number-of-cases-rises-to3-23864438.html hi 10 January 2025
भारतीय अधिकारियों ने मानव मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के देश में पहले मामलों की पुष्टि की है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, मंगलवार तक इस वायरस के सात मामलों की पहचान हो चुकी।
मध्य भारत के नागपुर में मंगलवार को HMPV के दो मामले सामने आए। इसके अतिरिक्त, बेंगलुरु में दो, और सोमवार को अहमदाबाद, चेन्नई व सलेम से एक-एक मामला रिपोर्ट किया गया। संक्रमितों में एक तीन महीने की बच्ची भी सम्मिलित है, जिसका सोमवार को HMPV टेस्ट पॉजिटिव आया। वहीं एक आठ महीने का बच्चा भी वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसमें HMPV के साथ-साथ रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस (RSV) की भी पुष्टि हुई।
HMPV सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है और यह ऊपरी व निचले श्वसन तंत्र की बीमारियों का कारण बन सकता है। हालाँकी, छोटे बच्चों, बुज़ुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। CDC के अनुसार, HMPV से जुड़े आम लक्षणों में खांसी, बुखार, नाक बंद होना और सांस लेने में कठिनाई सम्मिलित हैं।
इन्हें भी देखें
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV)
कोरोनावायरस रोग 2019
सन्दर्भ
श्रेणी:वायरस-उत्पन्न श्वसन तंत्र संक्रमण
श्रेणी:विषाणु रोग