Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रैकून

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रैकून lc iucn3.1 Timm, R., Cuarón, A.D., Reid, F. & Helgen, K. (2008). Procyon lotor. In: IUCN 2008. IUCN Red List of Threatened Species. Downloaded on 22 मार्च 2009. Database entry includes a brief justification of why this species is of least concern Raccoon (Procyon lotor) 1.jpg जंतु कौरडेटा (Chordata) स्तनधारी (Mammalia) मांसाहारी (Carnivora) प्रोसायोनिडाए (Procyonidae) प्रोसायन (Procyon) प्रोसायन लोटोर P. lotor Procyon lotor (लिनेयस, १७५८) Raccoon range.png रैकूनों का मूल निवास (लाल) और विस्तृत निवास (नीला) Ursus lotor लिनेयस, १७५८ रैकून उत्तर अमेरिका में मिलने वाला एक माध्यम अकार का स्तनधारी जानवर है। इसके शरीर की लम्बाई 40 से 70 सेंटीमीटर होती है और इसका वज़न 3.5 से 9 किलो होता है। रैकून एक निशाचरी जीव (रात में जागकर गतिविधि करने वाला) है और सर्वाहारी (मांस-वनस्पति दोनों खाने वाला) है। इसका शरीर भूरे बालों से ढाका होता है और इसके चेहरे पर आँखों के ऊपर काले रंग के बाल एक नक़ाब जैसा नक़्शा बनाते हैं। रैकून अपनी चतुरता के लिए मशहूर हैं और वे अक्सर मनुष्यों से खाना और अन्य चीजें चोरी कर लेते हैं। वैज्ञानिक अध्ययन ने दिखाया है के इनकी स्मरण-शक्ति भी बहुत तेज़ है। इनके सामने के दो पंजे ऊँगलीनुमा हाथों की तरह होते हैं और इनसे रैकूनों को चीजें पकड़ने, खींचने और तोड़ने में काफ़ी सक्षमता मिल जाती है। अन्य नाम "रैकून" को अंग्रेजी में "raccoon" लिखा जाता है। यह शब्द "प्रोटो-ऐल्गोंक्विन" नाम की मूल अमेरिकी आदिवासी भाषा से लिया गया है, जिसमें "अहराह-कून-ऍम" का मतलब होता था "वह जो अपने हाथों से मलता और खरोंचता है।" इनका वैज्ञानिक नाम प्रोसायोन लोटर (Procyon lotor) है। इन्हें भी देखें स्तनधारी सन्दर्भ 2 श्रेणी:प्रोसायोनिडाए श्रेणी:स्तनधारी श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना