Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान Ia India Uttarakhand उत्तराखण्ड, भारत 30 25 7 N 79 50 59 E 630.33 वर्ग कि॰मी॰ 1982 नन्दा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान भारत प्राकृतिक vii, x 335 एशिया-पॅसिफ़िक 1988 12वीं 2005 http://whc.unesco.org/en/list/335 युनेस्को नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान अर्थात् नन्दादेवी राष्ट्रीय अभयारण्य एक विश्व धरोहर का नाम है। यह भारत के उत्तराखण्ड राज्य में नन्दा देवी पर्वत के आस-पास का इलाका है, जिसे नन्दादेवी राष्ट्रीय अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है। भौगोलिक परिपेक्ष नन्दादेवी राष्ट्रीय अभयारण्य लगभग 630.33 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ उत्तर-भारत का विशालतम अभयारण्य है। जिसे सन् 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था तथा फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सहित सन् 1988 में विश्व संगठन युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में घोषित किया जा चुका है। http://whc.unesco.org/en/list/335 Official युनेस्को site ०४/११/२०१२ https://web.archive.org/web/20170711013014/http://whc.unesco.org/en/list/335 11 जुलाई 2017 live यह नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान ६३०.३३ वर्ग कि॰मी॰ के क्षेत्र में फैला हुआ है और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान के साथ मिलकर नन्दा देवी बायोस्फ़ियर रिज़र्व बनता है जिसका कुल क्षेत्रफल २२३६.७४ वर्ग कि॰मी॰ है और इसके चारों ओर ५१४८.५७ वर्ग कि॰मी॰ का मध्यवर्ती क्षेत्र (buffer zone) है। http://www.wcmc.org.uk/protected_areas/data/wh/nandadev.html World Conservation Monitoring Centre ०४/११/२०१२ https://archive.today/19970710090911/http://www.wcmc.org.uk/protected_areas/data/wh/nandadev.html 10 जुलाई 1997 dead Kala Chandra Prakash 2005 The Valley of Flowers: A Newly Declared World Heritage Site Current Science 89 6 919-920 यह रिज़र्व युनेस्को की विश्व के बायोस्फ़ेयर रिज़र्व की सूची में सन् 2004 से अंकित किया जा चुका है। अभयारण्य का विस्तार left|thumb|250px|उद्यान का समोच्च रेखाओं (contours) वाला मानचित्र इस अभयारण्य को दो भागों में बांटा जा सकता है: भीतरी और बाहरी। दोनों को उत्तर, पूर्व और दक्षिण की तरफ़ से दीवारनुमा ऊँची-ऊँची चोटियाँ घेरे हुये हैं और पश्चिम की तरफ़ उत्तर और दक्षिण की पर्वतश्रेणियाँ ऋषिगंगा दर्रे में जाकर मिल जाती हैं।सन् १९९२ में अर्न्स्ट हूबर द्वारा गढ़वाल-हिमालय-ओस्त नामक १:१५०,००० अनुपात का भारतीय सर्वेक्षण विभाग के मानचित्रों पर आधारित स्विस ऍल्पाइन रिसर्च फ़ाउनडेशन के लिए बनाया गया स्थलाकृतिक मानचित्र (topographic map) भीतरी अभयारण्य लगभग पूरे क्षेत्रफल के दो तिहाई हिस्से में फैला हुआ है और इसी इलाके में नंदा देवी पर्वत के साथ-साथ उत्तरी और दक्षिणी ऋषि हिमनद भी हैं जो नंदा देवी चोटी के दोनों ओर स्थित हैं। इन दोनों हिमनदों के सहायक हिमनद क्रमशः उत्तरी और दक्षिणी नंदा देवी हिमनद हैं। ऍरिक शिप्टन और बिल टिल्मैन सन् 1934 में भीतरी अभयारण्य में ऋषि दर्रे के रास्ते पहुँचने वाले पहले मनुष्य माने जाते हैं।H. W. Tilman, The Ascent of Nanda Devi, Cambridge University Press, 1937. Reprinted in The Seven Mountain-Travel Books, The Mountaineers, Seattle, 2003, ISBN 0-89886-960-9. बाहरी अभयारण्य पश्चिम में कुल क्ष्रेत्रफल का एक तिहाई हिस्सा लेता है और भीतरी अभयारण्य से ऊँची पर्वतश्रेणियों से अलग होता है। इसमें ऋषिगंगा बहती है जो इसे दो भागों में बाँटती है। इसके उत्तरी भाग में रमनी हिमनद है जो दूनागिरी और चांगाबांग चोटियों की ढलानों से नीचे बहता है। इसके दक्षिणी भाग में त्रिशूल हिमनद है जो त्रिशूल पर्वत से नीचे बहता है। बाहरी अभयारण्य में पहली बार कदम सन् १९०७ में लाँगस्टाफ़ ने रखे थे जब उन्होंने त्रिशूल I पर्वतारोहण किया था। अभयारण्य के अन्तर्गत पर्वत-शिखर right|300px|thumb|नन्दा देवी पर्वत शिखर का एक दृश्य 3 नंदा देवी: 7816 मीटर देवीस्थान एक: 6678 मीटर देवीस्थान दो: 6529 मीटर ऋषि कोट: 6236 मीटर हनुमान: 6075 मीटर दूनागिरी: 7066 मीटर चांगाबांग: 6864 मीटर कलंक: 6931 मीटर ऋषि पहर: 6992 मीटर मंगराओं: 6568 मीटर देव दमला: 6620 मीटर बमचु: 6303 मीटर सकरम: 6254 मीटर लाटु धुरा: 6392 मीटर सुनंदा देवी: 7434 मीटर नंदा खाट: 6611 मीटर पनवाली द्वार: 6663 मीटर मैकटोली: 6803 मीटर देवटोली: 6788 मीटर मृगथुनी: 6855 मीटर त्रिशूली एक: 7120 मीटर त्रिशूली दो: 6690 मीटर त्रिशूली तीन: 6008 मीटर बेथरटोली हिमल: 6352 मीटर अभयारण्य की परिधि के पर्वत-शिखर 3 हरदेओल: 7151 मीटर (पूर्वोत्तर किनारे में) त्रिशूली: 7074 मीटर (हरदेओल के ज़रा आगे) नंदा कोट: 6861 मीटर (दक्षिण-पूर्व किनारे में) नंदा घुण्टी: 6309 मीटर (दक्षिण-पश्चिम किनारे में) वन्य जीव नंदा देवी जैव मंडल में पक्षियों की लगभग 130, तितलियों की 40 और मकड़ियों की भी लगभग 40, प्रजातियाँ पाई जाती हैं। जानवरों में हिमालयी भालू, हिमालयी ताहर, भरल, कस्तूरी मृग, लंगूर, गोरल, तेंदुए, लाल लोमड़ी आदि यहाँ संरक्षित जीवों की श्रेणी में आते हैं। थलचर जलचर नभचर चित्र वीथिका सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम पृथ्वी का विश्वकोष श्रेणी:भारत के वन्य अभयारण्य श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:भारत के विश्व धरोहर स्थल