411 REFERENCE · Wikipedia
शेहला मसूद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शेहला मसूद (1973-2011) एक भारतीय पर्यावरणविद्, वन्य जीवन और आरटीआई कार्यकर्ता थी। 16 अगस्त 2011 को सुबह 11:19 बजे भोपाल में जब वह अपने घर के सामने अपनी कार में बैठी थी एक स्थानीय महिला इंटीरियर डिजाइनर द्वारा किराये पर लिए गए तीन व्यक्तियों, और चलनेवाली थी गोली मार क्र उसकी हत्या कर दी गई थी।
== सामाजिक कार्यकर्ता ==
मसूद मुख्य रूप से वन्यजीव संरक्षण पर कार्य कर रही एक कार्यकर्ता थी, और सुशासन, आरटीआई अधिनियम, पुलिस सुधार, पर्यावरण, महिला अधिकार और मुद्दों और पारदर्शिता जैसे अन्य काजों का भी समर्थन करती थी। वह अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट भ्रष्टाचार अभियान के समर्थन में उपवास पर बैठी थी। वह मध्य प्रदेश के विभिन्न अभयारण्यों में बाघों की मौतों से संबंधित मुद्दों को उठाने में सक्रिय रूप से शामिल थी। शेहला खुद श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट के लिए काम कर रही थीं, उनके लिए श्रीनगर से कोलकाता से दिल्ली इवेंटस का आयोजन करती थी। उस ने नर्मदा सम्राह, जो बीजेपी राज्यसभा के सांसद द्वारा समर्थित एक गैर सरकारी संगठन है, के बारे में जानकारी मांगी थी। वह भोपाल में लोकपाल विधेयक को लाने के लिए सरकार विरोधी आंदोलन में शामिल होने के लिए बोट क्लब के लिए जाने ही वाली थी, जब उसकी हत्या कर दी गई। उसने अपनी मौत से कुछ ही दिन पहले अपने दोस्तों के साथ मिलके आरटीआई अनाम की सह-स्थापना की, जो विसलब्लोअरों के लिए भारत सरकार के विभागों में गुमनाम आरटीआई आवेदन दाखल करने के लिए एक सर्विस है। शेहला मसूद को मरणोपरांत इस पद के तहत 'क्रुसेड अगेन्स्ट करप्शन' के तहत उनके लगातार प्रयास के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
== सन्दर्भ ==