Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चाकसू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चाकसू Chaksu चाकसू India Rajasthan 26.60 75.95 inline, title राजस्थान में स्थिति ज़िला जयपुर ज़िला प्रान्त राजस्थान देश 29111 2001 भाषा प्रचलित भाषाएँ राजस्थानी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 अंगूठाकार|अंगूठाकार चाकसू भारत के राजस्थान राज्य के जयपुर ज़िले में स्थित एक नगर पालिका है। पूर्व मे चंपावती नगर के नाम से एक प्रसिद्ध नगर रहा है यह नगर जयपुर से पूर्व का बसा हुआ है!चाकसू शहर जयपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर 40 किमी की दूरी पर स्थित है। यह शहर जयपुर जिले के 13 तहसील मुख्यालयों में से एक है। चाकसू राजस्थान विधानसभा की एक विधानसभा सीट भी है और चाकसू के वर्तमान विधायक रामवतार बैरवा है।। यहा पर शीतला माता का मन्दिर एव उज्जेन के राजा भ्रतरी की जन्मभूमि है एव जयबान तोप से बना एक प्रसिद्ध तलाब गोलीराव है। यहां गोलीराव तलाब मे ही पोद्दार / चोकडायत के कुल देवता भियाँ बाबाजी का स्थान है ।जो काफी दर्शनीय है।" चाकसू और आसपास के गांवों में जाट,गुर्जर और मीणा बहुसंख्यक जाति हैं। भूगोल चाकसू 26.60°N 75.95°E पर स्थित है। इसकी औसत ऊंचाई 297 मीटर (974 फीट) है। चाकसू अपनी रंगीन संस्कृति, मेलों और त्योहारों के लिए जाना जाता है। ऐसा ही एक त्योहार शीतला अष्टमी है, जिसे 'बसोड़ा' के नाम से भी जाना जाता है जो होली के 8वें दिन पड़ता है। यह हिंदू कैलेंडर के चैत्र महीने में मनाया जाता है। शीतला अष्टमी को शीतला माता का मेला भी लगता है। , यह त्यौहार राजस्थान के कई हिस्सों जैसे जोधपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर आदि में मनाया जाता है, लेकिन चाकसू का शीतला माता मेला एक प्रसिद्ध है। यह जयपुर से लगभग 35 किमी दूर है, जहां मंदिर एक छोटी सी पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। चाकसू के प्रसिद्ध स्थान टोंक रोड पर स्थित अक्षयनिधि आदिश्वर धाम जैन नसियाँ शीतला मे शीतला माता मंदिर, बाड़ा में बाड़ा पदमपुरा जैन मंदिर, बरखेड़ा में बरखेड़ा जैन मंदिर, तमाड़िया गांव में श्री राम धाम, करेडा खुर्द में श्री वीर तेजा जी मंदिर,मुख्य बाजार में राम मंदिर, कोट मोहल्ला स्थित संभवनाथ पारसनाथ बड़ा जैन मंदिर चंपेश्वर महादेव मंदिर, मनोहर तालाब, गोलिरव तालाब, बड़े बालाजी हैं। हवेलियो मे कोट मो० स्थित बड़ी हवेली , पोद्दारो की हवेली प्यार जी की हवेली, पटेल जी की हवेली है।चाकसू (स्ट्रीट फ़ूड) में भी मोहन जी की कचौरी बहुत प्रसिद्ध है। चाकसू कोटा-टोंक, जयपुर, फागी-दूदू, दौसा-लालसोत से सड़क मार्ग से जुड़ा है। चाकसू रेलवे स्टेशन से जयपुर-मुंबई रेल मार्ग भी गुजर रहा है। निकटतम हवाई अड्डा जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है - जयपुर चाकसू से सिर्फ 25 किमी दूर है। https://books.google.com/books?id=0LU7DwAAQBAJ Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra Planet Lonely Benanav Michael Blasi Abigail Brown Lindsay 2017-10-01 Lonely Planet 978-1-78701-233-2 en"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990 इन्हें भी देखें जयपुर ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:राजस्थान के शहर श्रेणी:जयपुर ज़िला श्रेणी:जयपुर ज़िले के नगर