Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गुगल लिपि परिवर्तक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार भारत के गुगल लैब ने किसी जालपृष्ठ [वेब पेज] को आपकी मनपसंद लिपि में पढ़ने की सुविधा प्रदान की है। अब तमिल जालपृष्ठों को रोमन लिपि में परिवर्तित कर पढ़ा जा सकता है। यहां किसी पाठ का अनुवाद नहीं अपितु लिप्यंतरण किया जाता है। यह स्वराधारित प्रक्रिया है। इस परिवर्तक की सबसे महत्त्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि अब हम किसी भारतीय भाषा में उपलब्ध सामग्री चाहे वह यूनिकोड रहित हो उसे यूनिकोड में परिवर्तित कर सकते है। इस सुविधा के कारण हम लिप ऑफ़िस, श्री लिपि, शुशा, शिवाजी, कृति देव, आकृति आदि फ़ौंट में किया हुआ काम यूनिकोड में परिवर्तित कर सकते है। यूनिकोड परिवर्तन करना बहुत कष्टसाध्य काम था। याद रखे कि आपके संगणक में यूनिकोड सक्रिय किया गया है। किसी वेबसाइट को देखने के लिए पाठ क्षेत्र (टैक्स्ट एरिया में) यूआरएल टाइप करके आपकी पसंदीदा लिपि को चुन कर उसे परिवर्तित करने के लिए बटन दबाइए। इस परिवर्तक में निम्नलिखित लिपि उपलब्ध है : - [[ अंगूठाकार|बांग्ला] ] यूनानी रोमन फ़ारसी गुजराती देवनागरी कन्नड़ मलयालम गुरुमुखी रूसी सर्बियाई तमिल तेलुगु इसमें सभी लोकप्रिय साइट के फ़ौंट यूनिकोड में परिवर्तित होकर दिखाए जाएँगे। अगर आपकी कोई पसंदीदा साइट के फ़ौंट यूनिकोड में परिवर्तित होने में मुश्किल हो रही है तो आप संबधित सामग्री उस फ़ौंट के साथ गुगल लैब को निम्नलिखित वि-पत्र पते पर भेज दें – indialabs+scriptconv@google.com सभी साइट का परिवर्तन कभी कभी संभव नहीं हो पाता है। एचटीएमएल समर्थित पृष्ठों का ही परिवर्तन संभव है। जिन साइटों पर कुकीज सक्रिय करना आवश्यक होता है वहां परिवर्तन संभव नहीं होता है। अगर साइट में काम्प्लैक्स जावा का प्रयोग किया गया है तो वहां भी परिवर्तन नहीं किया जा सकता। कभी कभी परिवर्तन करने के बाद भी मूल लिपि में पृष्ठ दिखाया देते है क्योंकि छवियों को परिवर्तित नहीं किया जाता है। इसी तरह सामग्री मूल रूप में न होकर जावा स्क्रिप्ट द्वारा भरी हो तो उसे परिवर्तित नहीं किया जा सकता गुगल लिपि परिवर्तक स्वयं उन पृष्ठों को पुनः एचटीएमएल में लिख कर उसे आपकी लिपि में परिवर्तित करके प्रस्तुत करता है। आप निश्चिन्त होकर साइट पर विचरण कर सकते हो। आप अगर चाहे तो ऊपरी बार पर किसी साइट को मूल पृष्ठ पर जाकर बगैर परिवर्तन करके देख सकते है। वेब पेज के किसी टैक्स्ट को आप टैक्स्ट एरिया में चिपका कर देख भी सकते है जिससे पूरे वेब पृष्ठ को परिवर्तित करने की आवश्यकता नहीं होगी। अगर आप परिवर्तन आपकी पसंदीदा लिपि में नहीं कर पा रहे हो तो गुगल लैब को ज़रुर सुचित करें। indialabs+scriptconv@google.com कृपया आप स्वयं आज़माकर देखें और गुगल लैब से निम्न पते पर संपर्क करें ताकि यह योजना सफल बन सके। https://web.archive.org/web/20110711112500/http://scriptconv.googlelabs.com/