Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२०२३

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

2023 2023 2023 2023 इस वर्ष में कोविड-19 विश्वमारी की गंभीरता में ह्रास देखी गई है, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मई में अपनी वैश्विक स्वास्थ्य आपातकालीन स्थिति को समाप्त कर दिया है। विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं में तुर्की और सीरिया में आया 21तम शताब्दी का पंचम सर्वाधिक घातक भूकंप शामिल है, जिसमें लगभग 60,000 लोग मारे गए, चक्रवात फ्रेडी - इतिहास में सबसे दीर्घकाल तक चलने वाला उष्णकटिबंधीय चक्रवात - जिसके कारण मलावी और मोज़ाम्बीक में 1,400 से अधिक मृत्यु हुईं, तूफ़ान डैनियल, जो लीबिया में कम से कम 11,000 लोगों की जान लेने के बाद, चक्रवात नरगिस के बाद दुनिया भर में सबसे घातक चक्रवात बन गया, पश्चिमी मोरक्को में 6.8 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया, जिसमें 2,960 लोग मारे गए, और पश्चिमी अफ़्ग़ानिस्तान में 6.3 तीव्रता का ट्रिपल भूकंप आया, जिसमें 1,400 से अधिक लोग मारे गए। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और म्यन्मा में गृह युद्ध जारी है, और कई अफ्रीकी देशों में तख्तापलट, कई सशस्त्र संघर्ष और राजनीतिक संकट छिड़ गए हैं, विशेषतः सूडान में युद्ध। इस्राएल-फिलिस्तीन संघर्ष में वृद्धि अक्टूबर में हुई जब हमास, जो गाज़ा पट्टी पर शासन करता है, ने इस्राएल पर हमले का नेतृत्व किया, जिसके कारण उनने हमास पर युद्ध की घोषणा की । इसके अतिरिक्त, अज़रबैजानी सैन्य आक्रमण के बाद लक्षाधिक अर्मेनियाई लोगों के क्षेत्र से पलायन के बाद नागोर्नो-काराबाख संघर्ष समाप्त हो गया। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, 2023 में विभिन्न उद्योगों में बढ़ते अनुप्रयोगों के साथ, सामान्य कृत्रिम बुद्धि मॉडल में निरन्तर वृद्धि देखी गई है। ये मॉडल, यंत्र शिक्षण और प्राकृतिक भाषा संसाधन में प्रगति का लाभ उठाते हुए, यथार्थवादी और सुसंगत पाठ, चित्र और संगीत बनाने में सक्षम हो गए हैं। निजी कम्पनियों के मध्य एआई हथियारों की होड़ 2010 के अन्त से जारी है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई और गूगल के मालिक अल्फाबेट आज कम्पनियों में सबसे प्रमुख हैं। February 19, 2023 सन्दर्भ