411 REFERENCE · Wikipedia
अब्बास अली बेग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अब्बास अली बेग (जन्म; १९ मार्च १९३९, हैदराबाद, ब्रितानी भारत) एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। ये मुख्य रूप से बल्लेबाजी के लिए जाते है जो अपने कैरियर में दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते थे और गेंदबाजी में ये लेग ब्रेक गेंदबाजी करते थे। इन्हें एक बार ड्रेसिंग रूप में जाते समय एक क्रिकेट प्रशंसक ने उनके गाल को चूम लिया था और इस घटना के कारण ही ये ज्यादा लोकप्रिय हुए है।
== कैरियर ==
अब्बास अली बेग ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर में महज १० ही टेस्ट क्रिकेट मैच खेले थे जिसमें उन्होंने २३.७७ की बल्लेबाजी औसत से ४२८ रन बनाये थे। इन्होंने पहला टेस्ट मैच साल १९५९ में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। जबकि आखिरी टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साल १९६७ में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। इन्हें अपने कैरियर में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। इन्हें साल २०१६-१७ का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
== सन्दर्भ ==