Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शैलेन्‍द्र यादव ‘ललई’

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शैलेन्‍द्र यादव ‘ललई’ विधायक - शाहगंज विधान सभा, उत्तर प्रदेश 2017 से अब तक ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह 2015 से 2017 ग्राम- पखनपुर, जिला- जौनपुर (उ०प्र०) 1 जुलाई 1965 गोरखपुर विश्वविद्यालय भारतीय 2012 से 2017 विधायक - शाहगंज विधान सभा, उत्तर प्रदेश विधायक - खुटहन विधान सभा, उत्तर प्रदेश 2007 से 2012 समाज कल्याण एवं आवास राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार विधायक - खुटहन विधान सभा, उत्तर प्रदेश 2003 से 2007 2002 से 2007 उमाकांत यादव शैलेन्‍द्र यादव ‘ललई’ एक भारतीय राजनेता हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की सत्रहवीं विधानसभा में जौनपुर जिले की शाहगंज विधानसभा से निर्वाचित सदस्य (विधायक) हैं।http://eciresults.nic.in/ConstituencywiseS24365.htm?ac=365 संग्रहीत प्रति 13 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20170609225933/http://eciresults.nic.in/ConstituencywiseS24365.htm?ac=365 9 जून 2017 live वह अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व वाली पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री के पद पर सुशोभित थे।http://www.jagran.com/uttar-pradesh/jaunpur-13104011.html संग्रहीत प्रति 13 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20170823161909/http://www.jagran.com/uttar-pradesh/jaunpur-13104011.html 23 अगस्त 2017 live वह 2002 से लगातार चौथी बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य (विधायक) के रूप में निर्वाचित हुए हैं।http://www.jagran.com/uttar-pradesh/jaunpur-15670414.html संग्रहीत प्रति 13 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20170823202809/http://www.jagran.com/uttar-pradesh/jaunpur-15670414.html 23 अगस्त 2017 live समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन्हें सत्रहवीं विधानसभा में समाजवादी पार्टी का उप-मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। प्रारंभिक जीवन एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक असरदार, अनुशासित और जनप्रिय नेता के रूप में स्वयं को स्थापित करने वाले शैलेन्द्र यादव 'ललई' का जन्म एक जुलाई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित ग्राम- पखनपुर में हुआ। आपके पिताजी श्री तालुकदार यादव किसान थे और अपनी विद्वता और सज्जनता के कारण क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में गिने जाते थी। गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि अर्जित करने वाले 'ललई' छात्र जीवन से ही समाजसेवा और राजनीति की ओर आकर्षित थे।http://livenewsup.in/archives/8249 संग्रहीत प्रति 13 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20170704174452/http://livenewsup.in/archives/8249 4 जुलाई 2017 dead राजनैतिक जीवन 80 के दशक में समाजसेवा से सक्रिय राजनीति में क़दम रखने के बाद शैलेन्द्र यादव 'ललई' उत्तर प्रदेश की राजनीति में तब उभर कर आये जब वर्ष 1985 में उन्हें युवा लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।1988 में बाबू विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में लोकदल, जनमोर्चा एवं अन्य विपक्षी दलों का जुटान एक मंच पर होने के बाद जनता दल का गठन हुआ और 1991 में 'ललई' को युवा जनता दल का प्रदेश महामंत्री बनाकर युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी के युवा और तेज-तर्रार नेता के रूप में अपनी छवि बनाने वाले ललई यादव को 1993 में जनता दल ने जौनपुर जिले की खुटहन विधानसभा से प्रत्याशी बनाया किंतु उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच पिछड़ों और दलितों की नेता मायावती से प्रभावित होकर ललई ने बसपा का दामन थाम लिया 2002 के उ०प्र० विधानसभा चुनावों में बसपा के टिकट पर खुटहन विधानसभा के तत्कालीन बाहुबली विधायक उमाकांत यादव को पटखनी देकर पहली बार विधानसभा पहुंचे। तब से लेकर आज तक वह लगातार चौथी बार उ०प्र० विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। माना जाता है कि 2003 में बसपा से बगावत कर सपा की सरकार बनवाने में इनकी अहम भूमिका थी। जिसके बाद इनकी नेतृत्व क्षमता और राजनीति में बढ़ते हुए क़द से प्रभावित होकर मुलायम सिंह यादव ने इन्हें राज्य मंत्री के रूप में अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। महत्वपूर्ण पद क्र० वर्ष दल / सरकारपद 1.1985युवा लोकदलसदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी, उत्तर प्रदेश2.1991युवा जनता दलप्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश3.2002बहुजन समाज पार्टीविधायक- खुटहन, जौनपुर, उत्तर प्रदेश4.2003-2007समाजवादी पार्टी / उत्तर प्रदेश सरकारराज्य मंत्री, समाज कल्याण एवं आवास विभाग5.2007समाजवादी पार्टीविधायक- खुटहन, जौनपुर, उत्तर प्रदेश6.2012समाजवादी पार्टीविधायक- शाहगंज, जौनपुर, उत्तर प्रदेश7.2015-2017उत्तर प्रदेश सरकारराज्य मंत्री, ऊर्जा एवं नियोजन विभाग8.2017समाजवादी पार्टीविधायक- शाहगंज, जौनपुर, उत्तर प्रदेश सन्दर्भ a श्रेणी:उत्तर प्रदेश 17वीं विधान सभा के सदस्य श्रेणी:उत्तर प्रदेश 16वीं विधान सभा के सदस्य श्रेणी:उत्तर प्रदेश 15वीं विधान सभा के सदस्य श्रेणी:उत्तर प्रदेश 14वीं विधान सभा के सदस्य श्रेणी:1965 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग __सूचीबद्ध__