Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मंगला राय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मंगला राय (1916 - 24 जून, 1976) भारत के एक प्रसिद्ध पहलवान थे। मंगला राय का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के जोगा मुसाहिब गांव में सन् 1916 के क्वार महीने में हुआ था। उनके पिता का नाम रामचंद्र राय था। रामचंद्र राय और उनके छोटे भाई राधा राय अपने जमाने के मशहूर पहलवान थे। उन्ही की तरह मंगला राय और उनके छोटे भाई कमला राय ने भी कुश्ती में काफी नाम और यश प्राप्त किया। रामचंद्र राय और राधा राय दोनों अपने जवानी के दिनों में जीविकोपार्जन के चलते म्यांमार (बर्मा) के रंगून में रहते थे जहाँ दोनों एक अखाड़े में रोजाना अभ्यास और कसरत करते थे। दोनो भाइयों में राधा राय ज्यादा कुशल पहलवान थे और उन्होंने ही अपने दोनों भतीजों को कुश्ती की पहली तालीम दी और दाव-पेंच के गुर सिखाए।http://www.uppatrikalive.com/news/rustam-e-hind-mangala-rai-birth-centenary-year-1916-2016-3333 जाने रुस्तम-ए-हिन्द मंगला राय को uppatrikalive www.uppatrikalive.com hi 2025-10-15 19 अक्तूबर 2016 https://web.archive.org/web/20161019005550/http://www.uppatrikalive.com/news/rustam-e-hind-mangala-rai-birth-centenary-year-1916-2016-3333 deadhttp://www.newsnationindia.in/1432 Wayback Machine www.newsnationindia.in 2025-10-15 18 अक्तूबर 2016 https://web.archive.org/web/20161018214922/http://www.newsnationindia.in/1432 deadhttp://cibindian.com/?p=10482 रुस्तम-ए-हिन्द हिन्द केसरी मंगला राय 1916-2016 की अमर गाथा – www.cibindian.com cibindian.com en-US 2025-10-15 सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय पहलवान श्रेणी:1916 में जन्मे लोग श्रेणी:१९७६ में निधन श्रेणी:ग़ाज़ीपुर ज़िले के लोग