Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सीकर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सीकर (Sikar) राजस्थान राज्य के सीकर जिला में स्थित एक प्रमुख शहर और नगर परिषद है, जो जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। यह ऐतिहासिक शेखावाटी क्षेत्र का सबसे बड़ा नगर है, जिसमें सीकर के साथ चूरू जिला और झुंझुनू जिला भी सम्मिलित हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सीकर ने विशेष पहचान बनाई है; कोटा के बाद यह देश का एक प्रमुख कोचिंग केंद्र माना जाता है, जहाँ इंजीनियरिंग और चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनेक प्रतिष्ठित संस्थान संचालित होते हैं। इसी कारण इसे प्रायः “राजस्थान का मिनी कोटा” कहा जाता है। सीकर आर्थिक दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है, विशेषकर कृषि व्यापार के क्षेत्र में, क्योंकि यह अरावली पर्वतमाला के पश्चिम में फैले विस्तृत मैदानी भागों से घिरा हुआ है। इसके अतिरिक्त, यह एक महत्त्वपूर्ण रेल तथा सड़क जंक्शन के रूप में भी विकसित हुआ है, जो क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ बनाता है। इतिहास और संस्कृति की दृष्टि से भी सीकर समृद्ध है। यहाँ अनेक पारंपरिक हवेलियाँ इसकी स्थापत्य विरासत का परिचय देती हैं। यह शहर जयपुर से लगभग 115 किलोमीटर, जोधपुर से 320 किलोमीटर, बीकानेर से 215 किलोमीटर तथा नई दिल्ली से लगभग 280 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से भी यह क्षेत्र अत्यंत प्रसिद्ध है। सीकर जिला खाटू श्याम मंदिर के लिए विख्यात है, जो रींगस से लगभग 16 किलोमीटर और सीकर नगर से 45 किलोमीटर दूर खाटू कस्बे में स्थित है। इसके अतिरिक्त, हर्ष पर्वत, जो अरावली पर्वतमाला का ही एक भाग है, अपने ऐतिहासिक हर्ष मंदिर के कारण प्रसिद्ध है। यह स्थल विशेष रूप से मानसून के समय अपनी हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है। == इतिहास == सीकर ऐतिहासिक रूप से जयपुर राज्य का सबसे बड़ा ठिकाना माना जाता था। प्रारंभिक समय में इस क्षेत्र को शेखावाटी प्रदेश के नाम से जाना जाता था, और सीकर उसी ठिकाने की राजधानी के रूप में विकसित हुआ। अपनी सामरिक और प्रशासनिक महत्ता के कारण यह नगर सुदृढ़ किलेबंदी से घिरा हुआ था, जो उस समय की सुरक्षा व्यवस्था और स्थापत्य कौशल का सजीव प्रमाण प्रस्तुत करती है। नगर को घेरे हुए इस परकोटे में सात भव्य प्रवेश-द्वार, जिन्हें स्थानीय रूप से “पोल” कहा जाता है, निर्मित किए गए थे। ये द्वार न केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण थे, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान का भी अभिन्न अंग थे। इन ऐतिहासिक द्वारों में बावरी गेट, फतेहपुरी गेट, नानी गेट, सूरजपोल गेट, पुराना दुजोद गेट, नया दुजोद गेट और चाँदपोल गेट प्रमुख हैं, जो आज भी सीकर की गौरवशाली विरासत और ऐतिहासिक समृद्धि की स्मृति को जीवित रखते हैं। == विवरण == सीकर शहर शेखावाटी के प्रवेश द्वार या हृदय स्थल के नाम से जाना जाता है। सीकर एक एतिहासिक शहर है जहाँ पर कई हवेलियां (बड़े घर जो की अपने भिती चित्रों और वास्तुकला के लिए प्रख्यात हैं) है जो कि मुख्य पर्यटक आकर्षण हैं। सीकर ज़िले के उत्तर में झुन्झुनू, उत्तर-पश्चिम में चूरू, दक्षिण-पश्चिम में नागौर और दक्षिण-पूर्व में जयपुर जिले की सीमाएँ लगती हैं। == आवागमन == सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर आगरा और चुरू के बीच में स्थित है। == पर्यटन स्थल == राजकीय संग्रहालय हर्षनाथ मंदिर जीण माता मंदिर लोहार्गल खाटूश्यामजी सकराय माता राजस्थान सालासर बालाजी गणेेेश्वर धाम टपकेश्वर धाम (दरीबा) बालेश्वर धाम (दरीबा) तुरी का भेेरुजीव श्री बालाजी मन्दिर , रामपुरा श्री राम कुण्ड बाबा मन्दिर,बनाथला देवगढ़ का किला लक्ष्मणगढ़ का किला गढ़ गुहला सीकर बराल किला रानोली सीकर == खाटू श्याम जी मंदिर == भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक के बारे में सभी जानते हैं कि वह मात्र तीन बाण ही लेकर युद्ध क्षे‍त्र में लड़ने जा रहे थे। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण के भेष में उनसे दान में उनका शीश मांग लिया था। दान के पश्चात्‌ श्रीकृष्ण ने बर्बरीक को कलियुग में स्वयं के नाम से पूजित होने का वर दिया। बर्बरीक ने श्रीकृष्‍ण के समक्ष एक यह इच्छा भी व्यक्त की कि मैं यह युद्ध देखना चाहता हूं तब श्रीकृष्ण ने उसकी इच्छा से उस शीश को श्रीकृष्ण ने एक स्थान पर रखवा दिया लेकिन वह जिधर भी देखता उधर की सेना का सफाया हो जाता ऐसे में श्रीकृष्‍ण ने उसके शीश को दूर एक स्थान पर रखवा दिया। आज उस स्थान को खाटू श्याम का स्थान कहा जाता है। श्रीकृष्ण के वरदान स्वरूप ही उनकी पूजा श्याम रूप में की जाती है। राजस्थान के शेखावाटी के सीकर जिले में स्थित है परमधाम खाटू। खाटू का श्याम मंदिर बहुत ही प्राचीन है, लेकिन वर्तमान मं‍दिर की आधारशिला सन 1720 में रखी गई थी। इतिहासकार पंडित झाबरमल्ल शर्मा के अनुसार सन 1679 में औरंगजेब की सेना ने इस मंदिर को नष्ट कर दिया था। मंदिर की रक्षा के लिए उस समय बाबा श्याम के अनेक भक्तों ने अपना प्राणोत्सर्ग किया था। == जनसंख्या == 2011 में सीकर की जनसंख्या 2,677,333 थी, जिसमें पुरुषों और महिलाओं की संख्या क्रमशः 1,374,990 और 1,302,343 थी। 2024 में सीकर की अनुमानित जनसंख्या 3,160,000 है | == इन्हें भी देखें == शेखावाटी सीकर ज़िला श्री माधोपुर नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान) फतेहपुर, राजस्थान == सन्दर्भ ==