411 REFERENCE · Wikipedia
क्यूबेक का ध्वज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|200x200px|23px ध्वज अनुपात: २:३
क्यूबेक का ध्वज क्यूबेक, कनाडा का प्रान्तीय ध्वज है जिसे फ्लर्देलीसे (Fleurdelisé) कहा जाता है। कनाडा में अपनाया गया यह पहला प्रान्तीय ध्वज था जिसे २१ जनवरी, १९४८ को कीबैक नगर में स्थित राष्ट्रीय सभा में प्रथम बार प्रदर्शित किया गया था। क्यूबेक का ध्वज दिवस २१ जनवरी को प्रति वर्ष मनाया जाता है, यद्यपि कुछ समय तक इसे मई में मनाया जाता रहा। २००८ में ध्वज की साठवीं वर्षगाँठ के अवसर पर एक परेड निकाली गई।
इन्हें भी देखें
क्यूबेक का राज्यचिह्न
क्यूबेक
श्रेणी:क्यूबेक