Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अर्जेण्टीना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

República Argentina अर्जेंटीना अर्जेंटीनी गणराज्य Flag of Argentina.svg Coat_of_arms_of_Argentina.svg ARG orthographic (+all claims).svg "En unión y libertad"("एकता एवं स्वतंत्रता में") Himno Nacional Argentino(आर्जेंटीनी राष्ट्रगान)File:Himno Nacional Argentino instrumental.ogg स्पेनी ब्यूनस आयर्स ब्यूनस आयर्स संघीय अध्यक्षीय गणराज्य राष्ट्रपति जेवियर मिलेई उपराष्ट्रपति विक्टोरिया विलारुएल अध्यक्ष गिलर्मो फ़्रैंकोस स्वतंत्रता स्पेन से मई क्रांति 25 मई 1810 स्वतंत्रता की घोषणा 9 जुलाई 1816 वर्तमान संविधान 1 मई 1853 8वाँ 27,80,085https://www.ign.gob.ar/descargas/geoespacial/Informe_supercies_de_Argentina.pdf 3.1. Datos Nacionales (2020): Total (3,669,710.7 km2); Argentina Continental (2,780,084.6 km2); Islas del Atlántico Sur (15,907.7 km2); Antártida Argentina (873,718.4 km2) [pg.23] :es:Instituto Geográfico Nacional (Argentina) – IGN www.ign.gob.ar 2022 9 February 2025 es 6 December 2023 https://web.archive.org/web/20231206060548/https://www.ign.gob.ar/descargas/geoespacial/Informe_supercies_de_Argentina.pdf live https://www.indec.gob.ar/ftp/cuadros/territorio/010101_2022.xlsx XLS Superficie total del país: Total (3,669,710.9 km2); Parte continental americana (2,780,084.8 km2); Islas del Atlántico Sur (15,907.7 km2); Sector antártico argentino (873,718.4 km2) INDEC www.indec.gob.ar Census 2022 2024 9 February 2025 es 1.1 4,70,67,441https://www.indec.gob.ar/indec/web/Nivel3-Tema-2-24 Proyecciones y estimaciones INDEC www.indec.gob.ar 2024-07-03 9 June 2023 https://web.archive.org/web/20230609202751/https://www.indec.gob.ar/indec/web/Nivel3-Tema-2-24 live 2024 32वाँ 4,60,44,70331 January 2023 Página/12 La población argentina tiene actualmente 46.044.703 habitantes, es decir, 5.927.607 de personas más que las relevadas en el último censo, en 2010. En mayo de 2022, pocos días después del relevamiento, el INDEC había difundido los primeros resultados preliminares, que indicaban que la población argentina tenía 47.327.407 habitantes. Sin embargo el dato fue corregido esta tarde. El INDEC difundió los resultados provisionales Censo 2022: 4 datos claves sobre la población argentina https://www.pagina12.com.ar/520102-censo-2022-4-datos-clave-sobre-la-poblacion-argentina 31 January 2023 https://web.archive.org/web/20230131222323/https://www.pagina12.com.ar/520102-censo-2022-4-datos-clave-sobre-la-poblacion-argentina live 2022 178वाँ 2024 $1.354 खरबhttps://www.imf.org/en/Publications/WEO/weo-database/2024/October/weo-report?c=213,&s=NGDPD,PPPGDP,NGDPDPC,PPPPC,&sy=1980&ey=2029&ssm=0&scsm=1&scc=0&ssd=1&ssc=0&sic=0&sort=country&ds=.&br=1 World Economic Outlook Database, October 2024 Edition. (Argentina) International Monetary Fund www.imf.org 10 October 2024 9 November 2024 27 December 2024 https://web.archive.org/web/20241227022327/https://www.imf.org/en/Publications/WEO/weo-database/2024/October/weo-report?c=213,&s=NGDPD,PPPGDP,NGDPDPC,PPPPC,&sy=1980&ey=2029&ssm=0&scsm=1&scc=0&ssd=1&ssc=0&sic=0&sort=country&ds=.&br=1 live 30वाँ $28,704 69वाँ 2023 increase 0.865 47वाँ आर्जेंटीनी पेसो ($) ARS ART -3 आर्जेंटीनी .ar +54 100px मई का सूर्य 34 36 S 58 23 W type:city 78.2% ईसाई धर्म 62.9% कैथोलिक संप्रदाय 15.3% अन्य ईसाई संप्रदाय 20.5% अधार्मिकता 1.3% अन्य https://www.indexmundi.com/argentina/religions.html Argentina Religions – Demographics 12 March 2024 12 March 2024 https://web.archive.org/web/20240312160757/https://www.indexmundi.com/argentina/religions.html live 2019 उपाध्यक्ष मार्टिन मेनेम सर्वोच्च न्यायालय राष्ट्रपति होरासियो रोसाटी 32वाँ $604.382 अरब 24वाँ 2024 $12,814 71वाँ 40.7 2022 decrease 6 May 2025 Human Development Report 2025 https://hdr.undp.org/system/files/documents/global-report-document/hdr2025reporten.pdf live https://web.archive.org/web/20250506051232/https://hdr.undp.org/system/files/documents/global-report-document/hdr2025reporten.pdf 6 May 2025 6 May 2025 United Nations Development Programme en ar अर्जेंटीना (es Argentina no) दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है (क्षेत्रफल: २७,७६,६५६ वर्ग कि.मी.)। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। देश २२° द.अ. तथा ५५° द.अ. के मध्य ३७,७०० कि॰मी॰ की लंबाई में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग २,६०० कि॰मी॰ चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलीविया एवं पैराग्वे, उत्तर-पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है। अर्जेन्टीना https://web.archive.org/web/20200805010522/https://www.afactshindi.com/2020/03/Interesting-facts-about-argentina-in-hindi.html?m=1 5 अगस्त 2020 का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: 'अर्जेटम' एवं 'प्लाटा' हैं, अर्जेटीना और 'रायो डी ला प्लाटा' (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है। आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चार्ल्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् १८१० ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप १८१६ ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना १८५३ ई से ही संभव हुई। अर्जेंटीना https://web.archive.org/web/20200805010522/https://www.afactshindi.com/2020/03/Interesting-facts-about-argentina-in-hindi.html?m=1 5 अगस्त 2020 गणतंत्र के अतंर्गत २२ राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं। प्रकृतिक दशा पश्चिम के पर्वतीय क्षेत्रफल को छोड़कर देश का अन्य शेष भाग मुख्यत: निम्न भूमि है। देश सामान्यत: चार स्थलाकृतिक प्रदेशों में विभक्त हो जाता है: ऐंडीज़ पर्वतीय प्रदेश, उत्तर का मैदान, पंपाज़ और पैटागोनिया। ऐंडीज़ पर्वतीय प्रदेश के अंतर्गत देश का लगभग ३० प्रतिशत भाग आता है। पश्चिम में उत्तर दक्षिण फैली इस पर्वतश्रेणी का उत्थान तृतीयक कल्प में आल्प्स गिरि-निर्माण-काल में हुआ था। यह चिली देश के साथ प्राकृतिक सीमा निर्धारित करती है। इस श्रेणी में ही, मध्य एशिया के पश्चात् सीमा निर्धारित करती है। इस श्रेणी में ही, मध्य एशिया के पश्चात्, विश्व के उच्चतम शिखर स्थित हैं, जैसे माउंट अकोंकागुआ (७,०२३ मीटर), मर्सीडरियो (६,६७२ मीटर) और टुपनगाटो (६,८०२ मीटर)। इस प्रदेश में अंगूर, शहतूत तथा अन्य फल बहुतायत से पैदा होते हैं। उत्तर के मैदानी प्रदेश के अंतर्गत चैको मैसोपोटामिया तथा मिसिओनेज़ क्षेत्र हैं। इस प्रदेश में जलोढ के विस्तृत निक्षेप पाए जाते हैं। अधिकांश भाग वर्षा में बाढ़ग्रस्त हो जाते हैं। चैको क्षेत्र वनसंसाधन में धनी है तथा मिसिओनेज़ में यर्बा माते (एक प्रकार की चाय) की खेती होती है। पराना, परागुए आदि नदियों से घिरा मैसोपोटामिया पशुओं के लिए प्रसिद्ध है। देश के मध्य में स्थित पम्पास अत्यधिक उपजाऊ और विस्तृत समतल घास की मैदान है। यह देश का सबसे समृद्धिशाली भाग है जिसमें ८० प्रतिशत जनसंख्या रहती है। कृषि एवं पशुपालन उद्योगों के कुल उत्पादन का लगभग दो तिहाई भाग यहीं से प्राप्त होता है। पैटागोनिया प्रदेश रायो निग्रो से दक्षिण की ओर देश के दक्षिणी छोर तक फैला है (क्षेत्रफल: ७,७७,००० वर्ग कि.मी.)। यह अर्धशुष्क एवं अल्प जनसंख्यावाला पठारी प्रदेश है। यहाँ विशेष रूप से पशु पालन का कारोबार होता है। नदियां ऐंडीज़ पर्वत अथवा उत्तर की उच्च भूमि से निकलकर पूर्व की ओर प्रवाहित होती है और अतलांतक सागर में गिरती हैं। पराना, परागुए तथा युरुगुए मुख्य नदियां हैं। देश की जलवायु प्रधानत: शीतोष्ण है। परंतु, उत्तर में चैको की अत्यधिक उष्ण जलवायु, मध्य में पंपाज़ की सम ओर सुहावनी जलवायु, तथा उपअंटार्कटिक शीत से प्रभावित दक्षिणी पैटागोनिया का हिमानी क्षेत्र जलवायु की विविधता को प्रदर्शित करते हैं। देश का यथेष्ट अक्षांशीय विस्तार तथा उच्चावच का विशिष्ट अंतर ही इस विविधता के प्रधान कारण है। अधिकतम ताप (५५०सें.) उत्तरी छोर पर और निम्नतम (१८०सें.) दक्षिणी छोर पर मिलते हैं। वर्षा की मात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर घटती जाती है। जलवायु, मिट्टी और उच्चावच में विशिष्ट क्षेत्रीय विभिन्नताओं के कारण ही देश में उष्णकटिबंधीय वर्षावाले वनों से लेकर मरुस्थलीय कांटेदार झाडियां तक पाई जाती हैं। K जनसंख्या एवं नगर देश की जनंसख्या का अधिकांश, कुछ समय पूर्व से (१८८० ई.), आप्रवासित यूरोपवासी (मुख्यत: इटली एवं स्पेन निवासी) हैं। अन्य दक्षिणी अमरीका के देशों के विपरीत यहाँ नीग्रो अथवा इंडियन आदिवासियों की संख्या नगण्य है। इस प्रकार देशवासियों में प्रजातीय एवं सांस्कृतिक समानताएं मिलती हैं। स्पैनिश राष्ट्रभाषा है। ९५ प्रतिशत मनुष्य रोमन कैथॉलिक हैं। नगरीय जनसंख्या के आधे लोग ग्रेटर ब्यूनस आयर्स में वास करते हैं। इस क्षेत्र की गणना विश्व के विशालतम महानगरीय क्षेत्रों में होती है। मुख्य नगर हैं- ब्यूनस आयर्स, रोज़ैरियो, कार्डोबा, ला प्लाटा, मार डेल प्लाटा, तुकुमन, सांता फे, पराना, बाहिया ब्लैंका, साल्टा, कोरियेंटीयज़, तथा मैंडोजा। यातायात पराना, युरुगुए तथा परागुए नदियां अंतर्देशीय जल यातायात के लिए विश्वविख्यात हैं। ब्यूनस आयर्स एवं ला प्लाटा (दोनों प्लाटा एस्चुअरी पर स्थित) और बाहिया ब्लैका मुख्य पत्तन हैं। पराना नदी पर रोज़ेरियो सबसे बड़ा अंतर्देशीय पत्तन है ब्यूनस आयर्स पश्चिमी गोलार्ध का, न्यूयार्क के बाद, दूसरा विशालतम पत्तन है तथा इसके अंतर्गत देश का ८० प्रतिशत आयात निर्यात आता हैं। आर्थिक दशा अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था विश्व बैंक के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017 के लिए एक उच्च आय वाली अर्थव्यवस्था है। [1] यह लैटिन अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, [2] और ब्राजील के बाद दक्षिण अमेरिका में दूसरी सबसे बड़ी है। [3] इस देश के तुलनात्मक लाभों में समृद्ध प्राकृतिक संसाधन, एक अत्यधिक साक्षर आबादी, एक निर्यात प्रधान कृषि क्षेत्र और एक विविध औद्योगिक आधार शुमार हैं। अर्जेंटीना का आर्थिक प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप से बहुत असमान रहा है, जिसमें उच्च आर्थिक विकास के साथ बारी-बारी से गंभीर मंदी देखने को मिलती है, विशेष रूप से बीसवीं शताब्दी के बाद से, जब आय बढ़ोतरी में असमानता और गरीबी दोनों बढ़ी। बीसवीं शताब्दी की शुरुआत में अर्जेंटीना का दुनिया के दस सबसे ज़्यादा प्रति व्यक्ति जीडीपी स्तर वाले देशों में आता था, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के बराबर और फ्रांस और इटली दोनों से आगे। [4] अर्जेंटीना की मुद्रा 2018 में लगभग 50% घटकर 38 से अधिक अर्जेंटीना पेसोस प्रति अमेरिकी डॉलर हो गई और आज वह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से एक स्टैंड-बाय प्रोग्राम के तहत है। [5] अर्जेंटीना को एफटीएसई ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स (2018), [6] द्वारा एक उभरता हुआ बाजार माना जाता है और यह जी -20 की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है । अर्जेटीना विश्व का एक महत्वपूर्ण खाद्य उत्पादक और खाद्य निर्यातक देश है। गेहूँ मुख्य व्यावसायिक फसल है जिसकी अधिकतम खेती पंपाज़ में होती है। इस प्रदेश की अन्य महत्वपूर्ण फसलें मक्का, जौ, जई, पटुआ और अल्फाल्फा हैं। यर्बा माते, सोयाबीन, सूरज मुखी के बीज, गन्ना कपास, अंगूर जैतून इत्यादि का उत्पादन देश के अन्य भागों में काफी मात्रा में होता है। मांस, चमड़ा तथा ऊन के उत्पादन एवं निर्यात की दृष्टि से अर्जेंटीना विश्व का एक महत्वपूर्ण देश है। पशुपालन उद्योग मुख्यत: पंपाज़ प्रदेश में विकसित किया गया है। देश में डेरी उद्योग का भी यथेष्ट विकास हुआ है। मत्स्यक्षेत्रों के विकास की संभावनाओं को लेकर यह देश आगे बढ़ रहा है। खनिज संसाधन इसमें देश निर्धन है। सीसा, जस्ता, टंगस्टन, मैंगनीज़, लोहा और बेरीलियम ही यहाँ के उल्लेखनीय खनिज हैं। मिट्टी का तेल भी अर्जेंटीना का मुख्य खनिज है जो मुख्यतया पैटागोनिया प्रदेश में मिलता है। यांत्रिक ऊर्जा में भी देश निर्धन है यद्यपि पेट्रेलियम के उत्पादन में अब वृद्धि हो रही है। औद्योगिक विकास मुख्यत: ब्यूनस आयर्स फ़ेडरल कैपिटल में (३२ प्रतिशत), ब्यूनस आयर्स राज्य (३२ प्रतिशत) तथा सांता फे (१० प्रतिशत) में केंद्रित है। वस्तुनिर्माण उद्योग की वृद्धि का कृषि एवं पशुपालन उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। मांस को डिब्बों में बंद करना, कांच, शृंगारसामग्री, रंग, हल्की मशीनों, यंत्र, वस्त्र, वस्तुनिर्माण की मशीनों और बिजली की मोटरों आदि का निर्माण महत्वपूर्ण उद्योग है। विदेशी व्यापार यहाँ से मांस, धान्य फसलों, अलसी तथा अलसी का तेल, ऊन, चमड़ा, वन्य एवं दुग्ध पदार्थ और पशुओं का निर्यात होता है। मशीनों, ईधन एवं स्नेहक, लोहा तथा इस्पात से निर्मित वस्तुओं, लकड़ी, खाद्यपदार्थ, रसायन एवं ओषधि, अलौह धातु तथा उनसे निर्मित सामान का यहाँ आयात किया जाता है। यह व्यापार मुख्यत: संयुक्त राज्य अमरीका, ब्रिटेन, बाज़ीज, पश्चिमी जर्मनी, नीदरलैंड, इटली, वेनेज्युला तथा फ्रांस से होता है। विभाग अर्जेन्टीना में 24 प्रान्त हैं - thumb|right|400px thumb|left|250px|एन्ट्रे रियोस. 1. ब्यूनस आयर्स (राजधानी) 2. ब्यूनर्स आयर्स (प्रान्त) 3. कैटमार्का 4. चाको 5. चुबुट 6. कोर्डोबा 7. कोरियेन्टेस 8. एन्ट्रे रियोस 9. फ़ॉरमोसा 10. ज्यूजुई 11. ला पम्पा 12. ला रियोजा 13. मेन्दोज़ा 14. मिसियोनेस 15. न्यूक्वीन 16. रियो नेग्रो 17. साल्टा 18. सैन जुआन 19. सैन लुई 20. सैन्ता क्रुज 21. सैन्टा फै 22. सैन्टियागो डेल एस्त्रो 23. टिएरा डेल फ़ुएगो 24. टुकुमेन यह भी देखिए अर्जेन्टीना (विक्षनरी) अर्जेंटीना का आर्थिक इतिहास Argentina श्रेणी:स्पेनी-भाषी देश व क्षेत्र