Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नसीब (1997 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नसीब नसीब.jpg नसीब का पोस्टर विनय कुमार सिन्हा कीर्ति कुमार नदीम-श्रवण गोविन्दा, राहुल रॉय, ममता कुलकर्णी, कादर ख़ान, सईद जाफ़री, अजीत वाच्छानी, 18 दिसम्बर, 1997 भारत हिन्दी नसीब 1997 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। कीर्ति कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गोविन्दा, ममता कुलकर्णी, राहुल रॉय, सईद जाफ़री, अजीत वाच्छानी, कादर खान, शक्ति कपूर, और बीना बैनर्जी मुख्य कलाकार हैं।फिल्म सफल नही थी लेकिन इसके गाने काफी लोकप्रिय थे और आज भी लोकप्रिय है संक्षेप कृष्णा प्रसाद (गोविन्दा) और पूजा (ममता कुलकर्णी) एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और शादी करना चाहते हैं। लेकिन पूजा के पिता उसकी शादी किसी अमीर खानदान में कराना चाहते हैं और गरीब कृष्णा के रिश्ते को नामंज़ूर कर देते हैं। कृष्णा तय करता है कि वो बहुत अमीर बन कर उससे शादी करेगा और पूजा से वादा करता है कि वो कुछ ही सालों में वापस आ जाएगा। पाँच साल हो जाते हैं। लेकिन कृष्णा का कोई अता-पता नहीं चलने के कारण दीनदयाल इससे ज्यादा इंतजार नहीं कर पाता और उसकी शादी दीपक (राहुल रॉय) से करा देता है। शादी के कुछ दिनों बाद ही कृष्णा एक अमीर व्यापारी के रूप में आ जाता है और उसे जब पता चलता है कि पूजा की शादी हो चुकी है तो वो उसके ऊपर गुस्सा हो जाता है कि उसने उसका इंतजार क्यों नहीं किया। इसके बाद वो पूजा और दीपक के रिश्ते में दरार डालने की कोशिश करने लगता है। पर अंत में उसे अहसास हो जाता है कि पूजा उसके नसीब में नहीं है और वो हार मान लेता है। मुख्य कलाकार गोविन्दा - कृष्णा प्रसाद राहुल राय - दीपक ममता कुलकर्णी - पूजा कादर ख़ान - चबन सईद जाफ़री - धरमदास बीना बैनर्जी - पूजा की माँ शक्ति कपूर - लाली मुकेश ऋषि - अजीत वाच्छानी - दीनदयाल संगीत गीत गायक समीर नदीम-श्रवण चंदा सितारे बिंदिया तुम्हारी उदित नारायण, अलका याज्ञनिक 6:04 चुरा लेंगे हम सबके कुमार सानु, अनुराधा पौडवाल 5:56 कभी जो भूलना चाँहू कुमार सानु 4:58 सीने पे रख कर उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति 6:35 शिकवा नहीं किसी से कुमार सानु 5:35 तुम्हीं ने मेरी जिंदगी बाबुल सुप्रियो 6:04 बाहरी कड़ियाँ 0119760 नसीब श्रेणी:1997 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में