411 REFERENCE · Wikipedia
थ्यूसीदाइदीज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|थ्यूसीदाइदीज की प्लास्टर की मूर्ति
थ्यूसीदाइदीज ( Thucydides ; ४६० ईसापूर्व - ४०० ईसापूर्व ) एथेंस (यूनान का इतिहासकार, राजनैतिक दार्शनिक और सेनानायक था। पेलोपोनेशियाई युद्ध (Peloponnesian War ) में उसने भाग लिया। किंतु बाद में उसे स्वेदश छोड़ना पड़ा। लगभग २० वर्षों तक वह निर्वासित रहा। https://www.historians.in/2025/06/Thucydides.html थ्युसीडाइड्स Historians Team: Singh Arnav Historians India “Historians India” Which owns “Historians.in” हिंदीइसी काल में उसने 'पेलोपोनेशियाई युद्ध का इतिहास' नामक ग्रंथ ८ भागों में लिखा। यह स्पार्टा और एथेंस के बीच हुए युद्ध पर अत्यंत प्रामाणिक और सजीव वर्णानात्मक ग्रंथ है। इसी एक ग्रंथ ने थ्यूसीदाइदीज़ को चोटी के इतिहासकारों की कोटि में स्थान प्रदान किया। शैली में घटनाओं का सूक्ष्म विश्लेषण और अर्थगौरव थ्यूसीदाइदीज़ की विशेषताएँ हैं। चरित्रचित्रण में सजीवता और घटनाओं में कार्यकारण क्रम तथा इतिहास की अंतर्धारा के विश्लेषण में थ्यूसीदाइदीज़ अद्वितीय है। बेकर (बर्लिन १८२१; ३ भाग), क्लैसेन (बर्लिन १८६२-१८७८; ८ भाग), पोपो (१८२१-१८३८), और स्टाल (१८७३-१८७४) ने थ्यूसीदाइदीज़ की लिखित सामग्री का संपादन किया और डेल तथा बेंजामिन ने उसके अग्रेंजी अनुवाद प्रकाशित किए।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:इतिहासकार