411 REFERENCE · Wikipedia
आइऍसओ रिकॉर्डर पावर टॉय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आइऍसओ रिकॉर्डर पावर टॉय विंडोज़ ऍक्सपी, २००३, विस्टा तथा ७ हेतु एक आइऍसओ तथा सीडी/डीवीडी रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर है। यह अलॅक्स फिनमैन द्वारा बनाया गया है तथा बीऍसडी लाइसेंस (ऍडवर्टाइजिंग क्लॉज सहित) जैसे लाइसेंस वाला एक मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर है। थर्ड पार्टी उत्पाद होने के बावजूद, इसकी माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अनाधिकारिक रूप से संस्तुति की जाती है।Windows XP CD Burning Secrets https://web.archive.org/web/20100213122020/http://www.microsoft.com/windowsxp/using/setup/learnmore/bott_03september16.mspx 13 फ़रवरी 2010 (Ed Bott, microsoft.com, 16 सितंबर 2003)
इस सॉफ्टवेयर का उपयोग एक आइऍसओ फाइल से सीडी या डीवीडी बनाने तथा सीडी या डीवीडी से आइऍसओ इमेज बनाने हेतु किया जाता है। इसके अतिरिक्त यह फाइलों तथा फोल्डरों से भी आइऍसओ इमेज बना सकता है।
यह सॉफ्टवेयर:-
किसी फाइल या फोल्डर (.ISO ऍक्सटेंशन वाला छोड़कर) को राइट क्लिक करने पर यह एक ऍक्सप्लोरर मैन्यू आइटम "Create ISO image file" जोड़ देता है।
किसी ISO को राइट क्लिक करने पर यह एक ऍक्सप्लोरर मैन्यू आइटम "Copy image to CD/DVD" जोड़ देता है।
स्वयं को .ISO ऍक्सटेंशन के साथ संलग्न (असोशियेट) कर लेता है।
विंडोज़ ऍक्सपी पर यह सॉफ्टवेयर सीडी से बड़ी चीज नहीं बना पाता।
संस्करण ३.१ से यह विंडोज़ ७ के साथ भी कम्पैटिबल है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आइऍसओ रिकॉर्डर (परियोजना होमपेज)
श्रेणी:सॉफ्टवेयर