411 REFERENCE · Wikipedia
हिंदी यूनिकोड कन्वर्टर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिंदी इंटरनेट में खूब प्रचलन में आ रही है. हिंदी पाठकों के लिए अब हिंदी और देवनागरी में हिंदी वेब साइट्स की भरमार है. लोग सोशल साइट्स पर हिंदी में स्टेटस अपडेट कर रहे हैं और कमेंट भी अब हिंदी में होने लगे हैं लेकिन इन सबके बीच एक परेशानी सबके सामने आती है कि हिंदी में किस तरह टाइप किया जाए जबकि आपको हिंदी टाइप नहीं आती है. इंटरनेट की दुनिया ने हिंदी में काम करने वाले लोगों की इस परेशानी को समझा है और ऐसे ढेरों टूल और गैजेट्स बनाए हैं जिनकी मदद से आप बिना हिंदी टाइप जाने हिंदी टाइप कर सकेंगे। अच्छी बात यह है कि ये गैजेट्स बहुत एक्यूरेट है और उपयोग में भी बहुत आसान है. यहां कुछ ऐसे ही गैजेट्स और टूल्स के बारे में बताया जा रहा है.
गूगल हिंदी इनपुट टूल google hindi input tool
गूगल हिंदी इनपुट टूल आप द्वारा टाइप किए गए रोमन हिंदी को देवनागरी में बदल देता है, साथ ही यह आपको ढेरों सजेशन्स भी देता है ताकि आप शब्द की वर्तनी को सही तरीके से लिख सके. इस टूल का उपयोग करना बहुत आसान है. अगर आपको अंग्रेजी टाइपिंग आती है तो अंग्रेजी में हिंदी शब्दों को टाइप करें और स्पेस का बटन दबाते ही वह अंग्रेजी हिंदी की देवनागरी में बदल जाएगा। नीचे दिए गए विंडों को आप टाइपिंग के लिए उपयोग कर सकते हैं।
रेमिंगटन की बोर्ड से सीधे यूनीकोड करें टाइप
अगर आप को रेमिंगटन विधि से टाइप करना आता है और यूनीकोड टाइप सीखने के झंझट से बचना चाहते हैं तो आपके बास इससे बचने के दो उपाय है. पहला उपाय तो यह है कि आप वर्ड फाइल पर रेमिंगटन में टाइप करें और फोंट कन्वर्टर से अपने मैटर को कन्वर्ट कर लें. आपकी सुविधा के लिए यहां कन्वर्टस का लिंक दिया जा रहा है, जिन्हें आप अपने फोंट के हिसाब से चुन सकते हैं.
क्रुतिदेव से यूनीकोड कन्वर्टर
चाणक्य से यूनीकोड कन्वर्टरजून 2020 InternetArchiveBot
श्रीलिपि से यूनकोड कन्वर्टरजून 2020 InternetArchiveBot
दूसरे तरीके में आपको नीचे दिए वेबपेज को खोलना होगा जहां आप रेमिंगटन मैथड से सीधे यूनीकोड टाइप कर सकेंगे।
रेमिंगटन स्टाइल में यूनीकोड टाइपिंग
बोल कर करें टाइप Speech to text in hindi
अगर आपको अंग्रेजी टाइपिंग नहीं आती है तो भी घबराने की जरूरत नहीं है आपको बस इतना करना है कि गूगल डॉक्स को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना है और गूगल के स्पीच टू टाइप पर क्लिक करके हिंदी लैंग्वेज को इनेबल करना है। हिंदी लैंग्वेज इनेबल करने के लिए आपको स्पीच टू टेक्सट की सेटिंग्स पर क्लिक करना है।
इसके बाद लैंग्वेज आॅप्शन में जाकर हिंदी सलेक्ट करना है और अंग्रेजी पर लगे राइट के निशान पर क्लिक करके उसे अनसलेक्ट करना है.
इसके बाद आपका स्पीच टू टेक्सट हिंदी में टाइपिंग करने को तैयार है, अब बस आप स्पष्टता के साथ मोबाइल के माइक्रोफोन के पास जाकर बोलें और आपका फोन टाइप करने को तैयार है.
http://www.hindihaat.com/ www.hindihaat.com 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20190423161907/http://hindihaat.com/ 23 अप्रैल 2019 dead