Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मॉनमाउथ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मॉनमाथ (अंग्रेज़ी: Monmouth, वेल्श: Trefynwy) दक्षिण-पूर्वी वेल्स में स्थित एक परंपरागत काउंटी नगर है। यह इंग्लैंड की सीमा से 2 मील (3.2 किमी) दूर मोंनो व वेया नामक नदियों के संगम पर स्थित है। यह नगर कार्डिफ से 36 मील (58 किमी) उत्तर-पूर्व में तथा लंदन से 127 मील (204 किमी) पश्चिम में स्थित है। यह मॉनमाउथशायर स्थानीय प्राधिकरण तथा मॉनमाथ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 8,877 थी। == इतिहास व स्थापना == शहर एक छोटे रोमन किले ब्लेस्टियम का स्थल था। इसकी स्थापना नॉर्मन लोगों के द्वारा सन 1067 में निर्मित एक किले के निर्माण के पश्चात की गयी थी। इसका मध्ययुगीन पत्थर के द्वारों वाला पुल आज पूरे ग्रेट ब्रिटेन में शेष बचा अपनी तरह का एकमात्र पुल है। यह किला बाद में लैंकास्टर शाही घराने के अधीन आ गया और 1387 में राजा हेनरी पंचम का जन्मस्थान बना। सन् 1536 में यह मॉनमाथशायर का काउंटी नगर बन गया। वाइ घाटी के मध्य स्थित मॉनमाथ का विकास उत्तरोत्तर में एक पर्यटन केन्द्र तथा एक प्रमुख व्यापार बाज़ार नगर के रूप में हुआ। मॉनमाथ आज खरीदारी और सेवा का प्रमुख केंद्र है, तथा इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र है। यह नगर ए40 सड़क के माध्यम से न्यूपोर्ट में एम4 मोटरवे से व रॉस-वेया में एम50 से जुड़ा हुआ है। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == मॉनमाथ वेबसाइट मॉनमाथ नगर परिषद मॉनमाथ नगर पथप्रदर्शिका