Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१५ मार्च

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 right 15 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 74वॉ (लीप वर्ष मे 75 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 291 दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ १४९३ – क्रिस्टोफर कोलम्बस अपने विश्व भ्रमण के बाद स्पेन लौटा। १५६४ – मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया। १७२९ – सेंट स्टैनिस्लास हॉकार्ड ने प्रथम अमेरिकी योगिनी की शपथ लिया। १७४४ – फ्रांसीसी सम्राट लुईस पन्द्रहवें ने ब्रिटेन के ख़िलाफ युद्ध की घोषणा की। १७७१ – सोसाइटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स पहले (लंदन में), दुनिया की सबसे पुरानी इंजीनियरिंग सोसाइटी में मिले। १८१८ – पहले सेमिनोल युद्ध में जनरल एंड्रयू जैक्सन और उनकी अमेरिकी सेना ने फ्लोरिडा पर हमला किया। १८२० – मैने को 23वें यू.एस. राज्य के रूप में स्वीकार किया गया। १८६९ – सिनसिनाटी रेड स्टॉकिंग्स प्रथम प्रो बेसबॉल टीम बनी। १८७७ – क्रिकेट का पहला आधिकारिक टेस्ट मैच 15-19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया को 45 रन से जीत मिली थी। १८९२ – पहली बार न्‍यूयॉर्क में ऑटोमैटिक बैलट मशीन का प्रयोग किया गया। १९०१ – अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोडों की दौड पर प्रतिबंध लगा। १९०७ – फिनलैंड महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला पहला यूरोपीय देश बना। १९१९ – हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ। १९४७ पंजाब में दंगे भड़के। १९५६ – जॉर्ज बर्नाड शॉ के नाटक पर आधारित म्‍यूजिकल प्‍ले माई फेयर लेडी को ब्रॉडवे में लोगों के लिए खोला गया। १९६४ – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया। १९६९ – भारतीय नौसेना में पहला हेलीकॉप्टर दस्ता गोवा में शामिल किया गया। १९८४ – यूरोपीय देश तंजानिया में संविधान को अंगीकार किया गया। १९८५ – पहले इंटरनेट डोमेन नाम symbolics.com का पंजीकरण किया गया। १९९७ – ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया। १९९९ – एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनी। २००१ – करासे पुन फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त। २००९ – अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्डों गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी ख़िताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त किया। २०११ - जापान के भूकम्प प्रभावित इलाके फुकुशिमा में स्थित क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा संयंत्र के तीन इकाइयों में विस्फोट होने और चौथी इकाई में आग लगने के बाद रेडियोधर्मी विकिरण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। जन्म १९३४ कांशीराम भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। रमेशराज तेवरीकार,हिन्दी साहित्यकार १८७४ – सर अब्दुल कादिर - न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे। वे पंजाब हाईकोर्ट के न्यायाधीश और बहावलपुर राज्य के मुख्य न्यायाधीश रहे। १९०१ – गुरु हनुमान - विजय पाल यादव, भारत के महान कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान थे। १९३७ – चरणजीत सिंह अटवाल - भारतीय शिरोमणि अकाली दल (पार्टी) के राजनीतिज्ञ थे। १९४३ – - साहिब सिंह वर्मा - 13वी लोकसभा के सांसद, पूर्व श्रम मन्त्री व दिल्ली के पूर्व मुख्यमन्त्री थे। १९४७ – - अजीत पाल सिंह - पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी है। वह सेंटर हाफ पोजीशन पर खेलते थे। १९४७ – एम. थंबीदुरई - तमिलनाडु के बहुत ही प्रसिद्ध राजनीतिक नेता है। १९७६ – - अभय देयोल - भारतीय फ़िल्म अभिनेता। १९८३ – इंडियन रैपर यो यो हनी सिंह का पंजाब के होशियारपुर नगर में जन्‍म हुआ। 1994 सोनू कुमार भैंसाखुर निधन १२३६ – हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह विश्व प्रसिद्ध सूफ़ी संत। १८८२ – - थॉमस हिल ग्रीन - थॉमस हिल ग्रीन, अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थे। १९०७ – मालती चौधरी - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा गाँधीवादी विचारक थी। १९८० – चन्दूलाल माधवलाल त्रिवेदी - आंध्र प्रदेश राज्य के पहले राज्यपाल थे। १९८५ – राधा कृष्ण चौधरी - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार, लेखक और विचारक थे। १९९२ – राही मासूम रज़ा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार थे। २००९ – सरला ठकराल - भारत की प्रथम विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला विमान चालक थी। सरला को 'मति' नाम से भी पुकारा जाता था। २००९ – वर्मा मलिक - प्रसिद्ध भारतीय गीतकार थे। २०१३ – कलाम अंजी रेड्डी - दवा उद्योग के जगत में एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे। २०१५ – नारायण भाई देसाई - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र थे। २०२९ – - इम्तियाज खान - एक भारतीय अभिनेता। २०२० – - क्रिकेट में डकवर्थ-लुईस पद्धति के सूत्रधार टोनी लुईस का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ। २०२० – इफ्तिख़ार हुसैन शाह - एक पाकिस्तानी राजनेता और पाकिस्तान के प्रांत, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के पूर्व राज्यपाल एवं राजनीतिज्ञ थे। २०२१ – भारत के जाने-माने कथकली नर्तक पद्मश्री गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर का 105 साल की उम्र में निधन हो गया। बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन मार्च, १५