411 REFERENCE · Wikipedia
ख़ैबर पख़्तूनख़्वा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ख़ैबर पख़्तूनख़्वा خَیْبَر پَخْتُونْخْوا خېبر پښتونخوا Khyber Pakhtunkhwa pus प्रांत infobox 280 border:1; 1/2/2 River Swat, KPK.jpg स्वात नदी Bab-e-Khyber.jpg बाब-ए-ख़ैबर MKmosque.jpg महाबत ख़ान मस्जिद Kalam, Swat (Pakistan).jpg कलाम Bahrain Valley, Swat, KPK.JPG बहरीन Saif ul malook lake-01.jpg सैफ़-उल-मुलूक झील Beautiful Kaghan Valley Pakistan.jpg काग़ान घाटी Khyber Pakhtunkhwa flag.png KP logo.png Khyber Pakhtunkhwa in Pakistan (claims hatched).svg पाकिसतान मै ख़ैबर पख़तुनखवा को दिखाया गिया है Peshawar देश पाकिस्तान para स्थापना (NWFP) 9 नवंबर 1901 राजधानी और सबसे बड़ा शहर पेशावर राजभाषाएँ उर्दू पश्तो अंग्रेज़ी प्रान्तीय विधानसभा सीटें 124 ज़िले 26 Union Councils 986 संघबद्ध राज्य ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा सरकार राज्यपाल फ़ैसल करीम कुंडी मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापूर मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी विधायिका प्रदेश सभा उच्च न्यायालय पेशावर उच्च न्यायालय Metric 101741 40641120 2023 https://www.pbs.gov.pk/sites/default/files/population/2023/KP.pdf Announcement of Results of 7th Population and Housing Census-2023 (Khyber Pakhtunkhwa province) 5 August 2023 Pakistan Bureau of Statistics 25 November 2023 6 October 2023 https://web.archive.org/web/20231006024258/https://www.pbs.gov.pk/sites/default/files/population/2023/KP.pdf live 402 PST +5 9291 http://www.khyberpakhtunkhwa.gov.pk/ http://www.khyberpakhtunkhwa.gov.pk/ PK-KP प्रांत के रूप में स्थापना 1953 नाम परिवर्तन 2010 FATA विलय मई 2018 चतुर्थ 6086705 34554415
ख़ैबर पख़्तूनख़्वा (ur خَیْبَر پَخْتُونْخْوا, ps خېبر پښتونخوا, en Khyber Pakhtunkhwa no) पाकिस्तान का एक प्रान्त या सूबा है। जो 2018 में संविधान संशोधन उत्तर पश्चिम सीमान्त प्रान्त (NWFP) और संघ प्रशासित आदिवासी क्षेत्र (FATA) के विलय के पश्चात अस्तित्व में आया है। इसे सूबा-ए-सरहद के नाम से भी जाना जाता है जो अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर स्थित है।
यहाँ पर पश्तूनों की आबादी अधिक है जिन्हें स्थानीय रूप से पख़्तून भी कहते हैं। इनकी मातृभाषा पश्तो है। इस प्रान्त की जनसङ्ख्या क़रीब २,००,००,००० है जिसमें अफ़ग़ानिस्तान से आए शरणार्थियों की १५,००,००० की आबादी सम्मिलित नहीं है।
इतिहास
इस क्षेत्र का इतिहास ईसा पूर्व २००० वर्षों का है। इस क्षेत्र में इंडो-ईरानियन शाखा आई। माना जाता है कि सातवीं सदी ईसापूर्व में हिंदू महाजनपद गंधार यहीं या इसी के समीप स्थित था। ईसा के २०० साल पहले बौद्ध धर्म यहाँ बहुत लोकप्रिय हुआ। मौर्यों के पतन के बाद इसपर कुषाणों का शासन आया। यह कुषाण साम्राज्य की राजधानी था और इस्लाम के आने से पहले इसपर ईरानी आकर्मण भी होते रहे है। इससे यहाँ जरथुष्ट्र के अनुयायियों की भी आबादी थी।
सातवीं सदी में चीन के पर्यटकों ने यहाँ के बौद्ध धर्म का विवरण किया है। ग्यारहवीं सदी में ग़ज़नी के महमूद ने बौद्ध तथा ज़ोरास्ट्री शाहों को हराकर अपना शासन स्थापित किया। ग़ज़नी तथा ग़ज़नी पर गोर के शासन के बाद यहाँ तुर्क तथा अरबों की जनसङ्ख्या बढ़ती गई। दिल्ली सल्तनत के शासन में भी यहाँ इस्लाम मे धर्म परिवर्तन करवाया गया। मुग़लों तथा फ़ारस के साफ़वियों के बीच इस क्षेत्र को लेकर सङ्घर्ष होता रहा। 1893 में अंग्रेज़ों ने अफ़ग़ानों से यह क्षेत्र एक समझौते में ले लिया और 1947 में जब पाकिस्तान स्वतन्त्र हुआ तो यह पाकिस्तान का अङ्ग बन गया।
उत्तर पश्चिम सीमान्त प्रान्त में २४ जिले हैं।
2
अबटाबाद
बन्नू
बतगरम
बुनेर
चारसद्दा
चिटरेल
डेरा इस्माइल खान
हंगू
हरिपुर
करक
कोहट
कोहिस्तान
लक्की मरवट
दीर निचला
मलकंद
मनशेरां
मरदान
नौशेरां
पेशावर
शांगला
स्वाबी
स्वात
टांक
दीर ऊपरी
</div>
सन्दर्भ
श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा
श्रेणी:पाकिस्तान के प्रान्त