411 REFERENCE · Wikipedia
दिनेश नंदन सहाय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
en Dinesh Nandan Sahay
दिनेश नंदन सहाय (जन्म 2 फरवरी 1936) त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे।
इनका जन्म मधेपुर, बिहार में एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था। इनकी माता का नाम किशोरी देवी और पिता का नाम देव नंदन सहाय है। इनका पालन पोषण पटना में हुआ था। इन्होंने इंग्लिश में अपना एम ए पूरा कर एच डी कॉलेज, अरह में प्रवक्ता के रूप में अपना करियर प्रारम्भ किया और इसके बाद सन् 1960 में भारतीय पुलिस से जुड़ गए। इन्होंने मंजू सहाय से शादी की तथा इनका एक बेटा और दो बेटियां हैं।
सेवा निवृत्ति के बाद ये समता पार्टी (उदय मंडल वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष)https://hindi.theprint.in/politics/after-regaining-mashal-symbol-in-up-civic-elections-samata-party-says-will-go-to-sc-for-old-symbol/434597/ UP निकाय चुनावों में ‘मशाल’ फिर से हासिल करने के बाद समता पार्टी ने कहा- पुराने सिंबल के लिए SC जाएगी शर्मा उन्नति 2022-12-03 ThePrint Hindi en-US 2023-01-04 से जुड़ गए।ये छत्तीसगढ़ के पहले राज्यपाल थे, 2000 से 2003 के दौरान। ये सन् 2003 में त्रिपुरा के राज्यपाल बने।
मृत्यु
छत्तीसगढ़ के पहले राज्यपाल दिनेश नंदन सहाय का 29 जनवरी 2018 को लंबी बीमारी से उनके पैतृक राज्य बिहार में निधन हो गया।
सन्दर्भ
श्रेणी:त्रिपुरा के लोग
श्रेणी:छत्तीसगढ़ के राज्यपाल
श्रेणी:भारतीय राजनीति
श्रेणी:त्रिपुरा के राज्यपाल