411 REFERENCE · Wikipedia
सुरसुरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुरसुरा अथवा सरसुरा भारतीय राज्य राजस्थान के अजमेर जिले की किशनगढ़ तहसील का एक गाँव है। यह रुपनगढ़ कस्बे से 8 किलोमीटर दक्षिण में पर्बतसर-किशनगढ़ मार्ग पर स्थित है। यह वो स्थान है जहाँ पर 28 अगस्त 1103 को जाटों के लोक-देवता तेजाजी का साँप के काटने से निधन हुआ। उस समय वो दुश्मनों से लड़कर वापस लौट रहे थे।
और सामने दादू सम्प्रदाय का विशाल दादूद्वारा है भी है ये दादूदयाल जी महाराज के शिष्य संत रज्जब दास जी शिष्य परम्परा का दादूद्वारा है जिसमें वर्तमान महंत स्वामी बक्शीराम जी महाराज है जिन्हें सुरसुरा गाँव के आसपास के लोग गायों वाले महाराज के नाम से जानते हैं ये संत गायों की सेवा करते हैं और इसी कार्य को अपना कर्तव्य मानते है
यहां तेजाजी का एक भव्य मंदिर बना हुआ है तेजासरोवर, लाछा बावड़ी, दादूराम आश्रम, तेजा विकाश समिति धर्मशाला, गव ग्वाल धर्मशाला, जाट विकाश समिति धर्मशाला, तेजा चोक (एक्का चबूतरा) व विशाल तेजा प्रवेश द्वार आदि दर्शनीय स्थल हैं
जनसांख्यिकी
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या 6484 है।https://www.census2011.co.in/data/village/91429-sursura-rajasthan.html Sursura Village Population - Kishangarh - Ajmer, Rajasthan www.census2011.co.in 2022-06-12
सन्दर्भ
श्रेणी:अजमेर जिले के गाँव