Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नगरीय क्षेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|बृहत्तर टोक्यो क्षेत्र, विश्व का सबसे विशाल नगरीय क्षेत्र है, जिसकी जनसंख्या लगभग ३.५ करोड़ है। thumb|२००६ में कम से कम दस लाख जनसंख्या वाले नगरीय क्षेत्र। सन् १८०० में विश्व की केवल ३% जनसंख्या नगरों में निवास करती थी और बीसवीं सदी के अन्त तक यह आँकड़ा ४७% पहुँच गया था। २०१० में भारत की ३०.१% जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों में निवास करती थी जो विश्व औसत से कम था।Percentage of global population living in cities, by continent https://web.archive.org/web/20120414154702/http://www.guardian.co.uk/news/datablog/2009/aug/18/percentage-population-living-cities 14 अप्रैल 2012 guardian.co.uk thumb|नगरीय पर्यावरण में रहने वाली जनसंख्या को प्रतिशत में दर्शाता एक विश्व मानचित्र। नगरीय क्षेत्र का अर्थ एक ऐसे क्षेत्र से होता है जहाँ पर जनसंख्या घनत्व और मनवीय क्रियाकलाप उस क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों से अधिक होता है। नगरीय क्षेत्र आमतौर पर नगरों, कस्बों, या उपनगरीय विस्तारों को सम्मिलित किया जाता है लेकिन इसमें ग्रामीण क्षेत्रों को सम्मिलित नहीं किया जाता। नगरीय क्षेत्रों का निर्माण और आगे का विकास नगरीकरण द्वारा किया जाता है। नगरीय क्षेत्र के विस्तार का मापन जनसंख्या घनत्व और अव्यवस्थित फैलाव के विश्लेषण के लिए और नगरीय और ग्रामीण जनसंख्या के निर्धारण के लिए किया जाता है। देशानुसार परिभाषा चीन चीन में, नगरीय क्षेत्र एक नगरीय जिला, नगर या कस्बा होता है जिसका जनसंख्या घनत्व १,५०० किमी२ या अधिक होता है। नगरीय जिलों, जिनका जनसंख्या घनत्व इस संख्या से कम है, के लिए केवल उन गलियों, कस्बा स्थलों और बगल के गाँवों को नगरीय जनसंख्या में गिना जाता है। भारत भारत की २०११ की जनगणना के लिए नगरीय क्षेत्र की परिभाषा इस प्रकार थी: एक नगर पालिका, निगम, छावनी बोर्ड या अधिसूचित नगर क्षेत्र समिति, आदि के सभी स्थान। अन्य सभी क्षेत्र जो निम्नलिखित मानदण्ड को पूरा करते हैं: कम से कम ५,००० की जनसंख्या। कामकाजी पुरुष जनसंख्या का कम से कम ७५% अकृषि कार्यों में संलग्न। जनसंख्या घनत्व कम से कम ४०० व्यक्ति प्रति वर्ग किमी। संयुक्त राज्य अमेरिका अमेरिका में नगरीय क्षेत्रों की दो श्रेणियाँ हैं। नगरीयकृत क्षेत्र उस नगरीय क्षेत्र को निर्दिष्ट करता है जहाँ ५०,००० या अधिक लोग निवास करते हैं। पचास हज़ार से कम लोगों वाले क्षेत्रों को नगरीय समूह कहा जाता है। अमेरिका में नगरीय क्षेत्र सबसे पहले १९५० की जनगणना में अंकित किए गए थे, जबकि नगरीय समूह २००० की जनगणना में। अमेरिका में कुल मिलाकर १,३७१ नगरीय क्षेत्र और नगरीय समूह हैं जिनमें १०,००० या अधिक लोग हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ United Nations Statistics Division (UNSTAT): Definition of "urban" World Urban Areas All identified world urbanized areas 500,000+ and others: Population & Density. Author seeks advice on any that appear to be missing: wcox@demographia.com Geopolis: research group,university of Paris-Diderot, France for world urban areas श्रेणी:नगरीय क्षेत्र