Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मढ़ दुर्ग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मढ़ किला (जिसे वर्सोवा किले के नाम से भी जाना जाता) महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के उत्तरी भाग में मढ़ द्वीप पर स्थित एक छोटा सा किला है। यह पुर्तगाली लोगों के अधीन भारत में द्वारा बनाया गया था। १७३९ के फरवरी माह में उनका मराठों से युद्ध हुआ, जिसमें वे यह किला हार गये एवं इस पर मराठों का अधिकार हो गया। कालान्तर में १७७४ में अंग्रेजों ने सालसेट द्वीप, ठाणा किला और करंजा के द्वीप किले के साथ साथ वर्सोवा किले पर अपना आधिपत्य जमा लिया। इसका निर्माण १७वीं शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा एक पहरे की मीनार के रूप में करवाया गया था। यह समुद्र तट के एक सामरिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण हुआ करता था और मार्वे क्रीक पर नजर रखा करता था। इसके बाहरी भाग अभी भी जैसे के तैसे बने खड़े दिखाई देते हैं, जबकि अन्दरूनी भाग आंतरिक रूप से जीर्ण-शीर्ण हो चले हैं। == आवागमन == यह किला एकांत में बना है और यहां पहुंचना कठिन है। मलाड से लगभग १५ किलोमीटर (९ मील) दूर मुम्बई सिटी बस सेवा (बेस्ट) बस से से अन्तिम बस स्टॉप से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा वर्सोवा के माध्यम से नौका से जा सकते है। यह किला मढ़ गाँव के पास स्थित है और मढ़ बस स्टॉप से लगभग १ किलोमीटर की दूरी पर है। वर्तमान में यह भारतीय वायु सेना के नियंत्रण में है। इसका कारण इसकी भारतीय एयर फोर्स बेस से निकटता है। इसीलिये यह तक पहुँचने के लिए वायु सेना से अनुमति आवश्यक है। == वर्तमान स्थिति == मढ़ द्वीप का किला स्थानीय मछवारों की बस्तियों से घिरा हुआ है। कई बॉलीवुड की फिल्मों का फिल्मांकन भी यहीं हुआ है, जैसे लव के लिए कुछ भी करेगा, शूटआउट एट वडाला, १९८५ की मनमोहन देसाई की फिल्म मर्द, ज़माना दीवाना, खलनायक, शतरंज, और तराज़ू , आदि। ई प्रसिद्ध दूरदर्शन धारावाहिक जैसे चंद्रकांता और सी.आई.डी की भी शूटिंग यहाँ हुई है। == सन्दर्भ == == इन्हें भी देखें == भारत के दुर्ग मुंबई के दर्शनीय स्थल == चित्र दीर्घा == == बाहरी कड़ियाँ ==