411 REFERENCE · Wikipedia
एफ्रोडाईट टेरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एफ्रोडाईट टेरा 200px एफ्रोडाईट टेरा की स्थलाकृति 10 S 100 E 10,000 किमी एफ्रोडाईट
एफ्रोडाईट टेरा (Aphrodite Terra), शुक्र ग्रह पर भूमध्य रेखा के पास का एक उच्चभूम क्षेत्र है। यह प्यार की देवी पर नामित है जो कि शुक्र के रोमन देवता ग्रीक के समकक्ष है। यह आकार में लगभग अफ्रीका के बराबर और इश्तार टेरा से बहुत मामूली है।
सतह झुकी हुई और टूटीफूटी नजर आती है जिससे बड़े सम्पीड़क बलों का पता चलता है। वहां अनेक व्यापक लावा प्रवाह भी हैं। नहरें इस इलाके को पार करती है और उनमें से कुछ तो मनोरम धनुष आकार लिए हुए है। एफ्रोडाईट टेरा पर पर्वत श्रृंखला भी है लेकिन वे इश्तार पर स्थित पहाड़ों के महज आधे हैं।
एफ्रोडाईट टेरा के दो मुख्य क्षेत्र है: पश्चिम में ओवडा रीजियो और पूर्व में थेटिस रीजियो। ओवडा रीजियो की मेड़े दो दिशाओं में चल रही है, जो बताती है कि सम्पीड़क बल कई दिशाओं में कार्य कर रहे हैं। वहां के श्याह क्षेत्र जमे हुए लावा प्रवाहों का होना नजर आते हैं।
श्रेणी:खगोलशास्त्र
श्रेणी:शुक्र ग्रह
श्रेणी:शुक्र का भूगोल