411 REFERENCE · Wikipedia
मकर तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|मकर तारामंडल
thumb|बिना दूरबीन के रात में मकर तारामंडल की एक तस्वीर (जिसमें काल्पनिक लक़ीरें डाली गयी हैं)
मकर या कैप्रिकॉर्न (अंग्रेज़ी: Capricorn या Capricornus) तारामंडल राशिचक्र का एक तारामंडल है। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक सींगों वाले बकरे के रूप में या एक ऐसे जीव के रूप में जो आधा बकरा और एक शार्क मछली हो दर्शाया जाता था। आकाश में इसके पश्चिम में धनु तारामंडल होता है और इसके पूर्व में कुम्भ तारामंडल। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें से एक है और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। मकर तारामंडल आकाश में काफ़ी धुंधला नज़र आता है और कर्क तारामंडल के बाद राशिचक्र का दूसरा सब से धुंधला तारामंडल है।
तारे
मकर तारामंडल में १३ मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें ४९ ज्ञात तारे स्थित हैं जिनको बायर नाम दिए जा चुके हैं। वैज्ञानिकों को सन् २०१० तक इनमें से ३ तारों के इर्द-गिर्द ग्रह परिक्रमा करते हुए पा लिए थे। इस तारामंडल के कुछ प्रमुख तारे अल्गेइदी (α Capricorni), प्राइमा गेइदी (α1 Capricorni), सेकुन्डा गेइदी (α2 Capricorni) और दबीह (β Capricorni) हैं।
इन्हें भी देखें
तारामंडल
मकर राशि
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना