411 REFERENCE · Wikipedia
2025 भारतीय उपराष्ट्रपति चुनाव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
२०२५ भारतीय उपराष्ट्रपति चुनाव भारत presidential no ९८.२१ % ( ५.२६ %) 2022 भारतीय उपराष्ट्रपति चुनाव २०२२ २०३० २०३० ९ सितम्बर २०२५ चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन भारतीय जनता पार्टी तमिल नाडु ४५२ ६०.१० % B. Sudarshan Reddy, former Judge of Supreme Court of India.png बी. सुदर्शन रेड्डी इंडिया निर्दलीय तेलंगाना ३०० ३९.९० % 2025 Indian Vice Presidential Election.svg उपराष्ट्रपति चुनाव परिणाम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भाजपा सी.पी. राधाकृष्णन भारतीय जनता पार्टी बदलाव १४.२७ % १४.२७ %
स्वास्थ्य संबंधित कारणों से भूतपूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के त्यागपत्र देने के बाद, उपराष्ट्रपति चुनाव, समय से पहले, ९ सितम्बर २०२५ को हुआ था। भारतीय संविधान के अनुच्छेद ६७ में प्रावधान है कि भारत का उपराष्ट्रपति पाँच वर्षों की अवधि के लिए पद पर बना रहेगा। संविधान के अनुच्छेद ६८ के खंड २ के अनुसार, उपराष्ट्रपति के निधन, त्यागपत्र या पद से हटाए जाने या अन्य किसी कारण से होने वाली रिक्ति को भरने के लिए चुनाव, पद रिक्त होने के "यथाशीघ्र" आयोजित किया जाएगा। १९८७ के बाद से यह इस पद के लिए पहला समय पूर्व चुनाव है।
चुनाव प्रणाली
उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य सम्मिलित होते है। राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी निर्वाचन प्रकिया में मतदान करने के पात्र होते है। मतदान, गुप्त मतदान द्वारा हाता है। उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए, कम से कम ३५ वर्ष का होना चाहिए, राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के योग्य होना चाहिए, और किसी भी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए।
चुनाव कार्यक्रम
भारतीय उपराष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम, राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम १९५२ के धारा (४) की उपधारा (१) के अंतर्गत, भारत के चुनाव आयोग द्वारा घोषित किया जाता है; ऐसा १ अगस्त को किया गया। मतदान ९ सितम्बर को सुबह १० बजे से शाम ५ बजे के बीच, संसद भवन, नई दिल्ली के प्रथम तल पर कमरा संख्या एफ-१०१ वसुधा में होगा।
क्र.स आयोजन दिनांक वार १ चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी करना ७ अगस्त २०२५ गुरुवार २ नामांकन करने की अंतिम तिथि २१ अगस्त २०२५ गुरुवार ३ नामांकन की जांच की तिथि २२ अगस्त २०२५ शुक्रवार ४ उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि २५ अगस्त २०२५ सोमवार ५ मतदान की तिथि ९ सितम्बर २०२५ मंगलवार ६ मतगणना की तिथि ९ सितम्बर २०२५ मंगलवार
निर्वाचक मंडल
सदन राजग इंडिया अन्य लोकसभा २९३/५४२ (५४%) २३४/५४२ (४३%) १५/५४२ (३%) राज्यसभा १३२/२३९ (५५%) ७७/२३९ (३२%) ३०/२३९ (१३%) कुल ४२५/७८१ (५४%) ३११/७८१ (४०%) ४५/७८१ (६%)
उम्मीदवार
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
नाम जन्म दल गठबंधन पिछले पद गृह राज्य घोषणा की तिथि स्त्रोत 125px सी.पी. राधाकृष्णन २० अक्टूबर १९५७, तिरूप्पुर, तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन महाराष्ट्र के राज्यपाल (२०२४-२०२५)
झारखण्ड के राज्यपाल (२०२३-२०२४)
तेलंगाना के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार)(२०२४)
पुडुचेरी के उपराज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार)(२०२४)
भारतीय जनता पार्टी, तमिलनाडु के अध्यक्ष (२००३-२००६)
कोयंबटूर से लोकसभा सदस्य (१९९८-२००४) तमिलनाडु १७ अगस्त २०२५
भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन
भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन
नाम जन्म दल गठबंधन पिछले पद गृह राज्य घोषणा की तिथि स्त्रोत 125px बी. सुदर्शन रेड्डी ८ जुलाई १९४६, अकुला मायालाराम, तेलंगाना निर्दलीय इंडिया
भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश (२००७-२०११)
गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (२००५-२००७)
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश (१९९५-२००५) तेलंगाना १९ अगस्त २०२५
परिणाम
2025 भारतीय उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम yes
२०२५ भारतीय उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम
|- align=center
!style="background-color:#E9E9R9;" class="unsortable"|
!उम्मीदवार
!पार्टी (गठबंधन)
!चुनावी मत
!मत का %
|-
| भारतीय जनता पार्टी
|सी.पी. राधाकृष्णन||भाजपा (राजग)|| ४५२||६०.१०%
|-
|निर्दलीय
|बी. सुदर्शन रेड्डी||निर्दलीय (इंडिया)||३००||३९.९०%
|-
| colspan="4" |
!style="background:#e9e9e9;"|
|-
| colspan="3" style="text-align:left;"| कुल
! style="text-align:right;"|७५२
! style="text-align:right;"|९८.२०%
|-
|-
|-
|colspan="3" style="text-align:left;"|वैध मत ||७५२ || ९८.०४%
|-
|colspan="3" style="text-align:left;"|अमान्य मत||१५|| १.९६%
|-
|colspan="3" style="text-align:left;"|मतदान ||७६७||९८.२०%
|-
|colspan="3" style="text-align:left;"|गैर हाजिर || १४||१.७९%
|-
|colspan="3"|निर्वाचक ||७८१||
|-
|}
सन्दर्भ