Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्टेनली हो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्टेनली हो हंग-सन (चीनी: 何鴻燊, 25 नवंबर 1921 - 26 मई 2020) एक हांगकांग-मकाऊ अरबपति व्यवसायी थे। उनका मूल पितृवंशीय उपनाम बोसमैन था, जिसे बाद में (हो) में बदल दिया गया था। उनकी वंशावली डच-यहूदी, अंग्रेजी और चीनी का मिश्रण थी। वह एसजेएम होल्डिंग्स के संस्थापक और अध्यक्ष थे। साथ ही वे ग्रैंड लिस्बोआ सहित मकाऊ में उन्नीस कैसीनो के मालिक थे। हो को विभिन्न प्रकार के गॉडफादर और जुआ के राजा जैसे उपनाम दिए गए थे, जो मकाऊ जुआ उद्योग पर 75 वर्षों तक सरकार द्वारा दिए गए एकाधिकार को दर्शाता है। उनके जाने के बाद उनकी संपत्ति को उनकी बेटी, पैंसी हो (5.3 बिलियन डॉलर) https://www.bloomberg.com/billionaires/profiles/chiu-king-ho Pansy Catilina Ho Bloomberg Billionaires Index, जो एमजीएम मकाऊ की मालकिन हैं, चौथी पत्नी एंजेला लिओंग (4.1 बिलियन डॉलर)https://www.forbes.com/profile/angela-leong Angela Leong The World's Billionaires 2017, जो एसजेएम होल्डिंग्स की प्रबंध निर्देशक हैं, और बेटे लॉरेंस हो ($ 2.6 बिलियन) के बीच विभाजित किया गया था।https://www.forbes.com/profile/lawrence-ho Lawrence Ho The World's Billionaires 2017 हो शुन तक होल्डिंग्स के संस्थापक और अध्यक्ष थे, जिसके माध्यम से उनके पास मनोरंजन, पर्यटन, शिपिंग, रियल एस्टेट, बैंकिंग और हवाई परिवहन सहित कई व्यवसाय थे। ऐसा मन जाता है कि उनके व्यवसाय मकाऊ के लगभग एक-चौथाई कार्यबल को रोजगार देते हैं।Kandell Jonathan Stanley Ho, Who Turned Macau Into a Global Gambling Hub, Dies at 98 https://www.nytimes.com/2020/05/26/business/stanley-ho-dead.html 27 May 2020 The New York Times 26 May 2020 हांगकांग और मकाऊ के अलावा, उन्होंने मुख्य भूमि चीन, पुर्तगाल, उत्तर कोरिया में भी निवेश किया जहां उन्होंने कैसीनो को संचालित किया। हांगकांग की अचल संपत्ति और वाणिज्यिक विकास पर उनकी राय और बयानों का बाजार पर काफी प्रभाव पड़ता था। अपने बाद के वर्षों में, वह मकाऊ कैसीनो के स्वामित्व को लेकर अपनी बहन, विनी हो के साथ विवाद में आ गए और जल्द ही यह विवाद मुक़दमे में बदल गया। जुलाई 2009 में एक स्ट्रोक का सामना करने के बाद, स्टेनली हो ने 2010 के अंत में अपने वित्तीय साम्राज्य को अपनी विभिन्न पत्नियों और बच्चों के बीच बांटने के लिए कई कदम उठाए। हो की मृत्यु 26 मई 2020 को हांगकांग सेनेटोरियम और अस्पताल में हुई।BREAKING: Hong Kong casino tycoon Stanley Ho dies aged 98 https://hongkongfp.com/2020/05/26/breaking-hong-kong-casino-tycoon-stanley-ho-dies-aged-98/ 26 May 2020 Hong Kong Free Press Agence France-Presse 26 May 2020 सन्दर्भ