411 REFERENCE · Wikipedia
रिसेट बटन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी में, रीसेट बटन (reset button) उस बटन का नाम है जो किसी युक्ति या प्रणाली को रीसेट (reset) कर सकता है, अर्थात उस युक्ति को पुनः बिलकुल आरम्भिक अवस्था से चालू कर सकता है। वीडियो गेम कंसोल पर, रीसेट बटन गेम को पुनरारम्भ करता है, खिलाड़ी की बिना सहेजे प्रगति को खो देता है। व्यक्तिगत कंप्यूटरों पर, रीसेट बटन मेमोरी को साफ करता है और मशीन को जबरन रिबूट करता है। सर्किट रीसेट करने के लिए रीसेट बटन पाए जाते हैं। यह बटन डेटा के भर्ष्ट होने का कारण बन सकता है इसलिए यह बटन अक्सर कई मशीनों पर मौजूद नहीं होता। आमतौर पर, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में, यह एक छोटे से बटन के रूप में मौजूद होता है, और इसका आकार ऐसा होता है कि गलती से यह न दब जाय।
श्रेणी:इलेक्ट्रॉनिक परिपथ