Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रानी चेन्नभैरादेवी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रानी चेन्नभैरादेवी ||249x249px वर्तमान उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित चेन्नाभैरादेवी द्वारा निर्मित मिर्जान किला 1552-1606 सुलुव राजवंश रानी चेन्नभैरादेवी, 16वीं शताब्दी की विजयनगर साम्राज्य के नागिरे प्रांत की रानी थीं। वे जैन धर्म को मानती थी और उन्हें आधिकारिक रूप से महामंडलेश्वरी रानी चेन्नभैरादेवी के नाम से जाना जाता था। उन्हें भारतीय इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली रानी माना जाता है, क्योंकि उन्होंने 1552 से 1606 तक, 54 वर्षों की अवधि तक शासन किया। वह 1559 और 1570 में पुर्तगालियों के विरुद्ध अपने युद्धों के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने कई युद्धों में विजय प्राप्त की और साथ ही पुर्तगालियों के साथ व्यापारिक संबंध भी शुरू किये । उन्हें पुर्तगाली लोग Raina-Da-Pimenta,  'काली मिर्च की रानी' भी कहते थे क्योंकि उन्होंने भटकल और होन्नावर के बंदरगाहों के माध्यम से यूरोपीय और अरब क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में काली मिर्च और अन्य मसालों का निर्यात किया।https://www.newindianexpress.com/cities/bengaluru/2016/Mar/07/chennabhairadevi-the-pepper-queen-of-india-who-ruled-for-54-years-900761.html Chennabhairadevi, The Pepper Queen of India Who Ruled for 54 Years Hegde Lakshmi Murthy , Ravi 2016-03-07 The New Indian Express en 2026-10-08 सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय महिला शासक श्रेणी:कर्नाटक का इतिहास