Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

६ अप्रैल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 6 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 96वॉ (लीप वर्ष मे 97 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 269 दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ 1606 राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की। 1672- फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1896 - यूनान के एथेंस में पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई। 1909 - अमेरिकी नागरिक राबर्ट पियरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया। 1917- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की। 1919- गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया। 1924 इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत दर्ज किया। 1942 जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की। 1955- अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया। 1957- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1966 भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया। 1980- भारत की राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। 2009- इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत हो गई। 2010- यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में कनाडाई तथा अमेरिकी शोधकर्ताओं ने अपनी नयी रिपोर्ट 'शैडो इन दी क्लाउडस' में दावा किया कि चीन के एक जासूसी ऑपरेशन के तहत चीनी हैकरों ने विभिन्न देशों के दूतावासों सहित भारतीय रक्षा मंत्रालय के कई अति गोपनीय दस्तावेजों में सेंध लगाया। इससे भारत के प्रमुख मिसाइलों तथा हथियार प्रणालियों के प्रभावित होने की आशंका है। इराक़ की राजधानी बगदाद के विभिन्न हिस्सों में 4 रिहाइशी इमारतों में हुए बम धमाकों में 28 लोग मारे गये और 60 से अधिक घायल हो गये। भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद ने एक फतवा जारी कर मुस्लिम लड़कियों का मॉडलिंग करना हराम और शरियत कानून के खिलाफ करार दिया। जन्म 193१- सुचित्रा सेन, फिल्म अभिनेत्री  1956- दिलीप वेंगसरकर, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी निधन 2001- चौधरी देवी लाल ,भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन श्रेणी:अप्रैल