Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गोलाकार प्रोटीन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300px|हीमोग्लोबिन का त्रिआयामी ढांचा - यह एक गोलाकार प्रोटीन है गोलाकार प्रोटीन (globular proteins) या स्फ़ेरोप्रोटीन (spheroproteins) ऐसे प्रोटीन होते हैं जो गोले का आकार रखते हैं। इसमें प्रोटीन के अणु (मोलिक्यूल) अपने ही ऊपर मुड़कर गोले के आकार में होते हैं। यह प्रोटीनों की तीन मुख्य श्रेणियों में से एक है और बाक़ी दो रेशेदार प्रोटीन तथा झिल्ली प्रोटीन होते हैं। गोलाकार प्रोटीन पानी में कुछ हद तक मिलने में सक्षम होते हैं और कोलॉइड बना लेते हैं, जबकि रेशेदार व झिल्ली प्रोटीन पानी में लगभग बिलकुल ही नहीं घुलते।Andreeva A SCOP2 prototype: a new approach to protein structure mining Nucleic Acids Res 2014 10.1093/nar/gkt1242 24293656 3964979 42 D310-4 गोले का आकार प्रोटीनों में कई व्यवस्थाओं और ढांचों द्वारा बनता है, और इनमें से एक विशेष ढांचे को "ग्लोबिन मोड़" (globin fold) कहते हैं। रक्त में बहने वाला हीमोग्लोबिन एक गोलाकार प्रोटीन है जिसमें ग्लोबिन मोड़ देखा जाता है।Globins इन्हें भी देखें हीमोग्लोबिन रेशेदार प्रोटीन (fibrous protein, फ़ाइब्रस प्रोटीन) झिल्ली प्रोटीन (membrane protein, मेम्ब्रेन प्रोटीन) सन्दर्भ श्रेणी:आण्विक जैविकी श्रेणी:प्रोटीन श्रेणी:प्रोटिओमिक्स श्रेणी:प्रोटीन संरचना