Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

व्यक्तिगत संगणक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|व्यक्तिगत कम्प्यूटर व्यक्तिगत संगणक या पर्सनल कम्प्यूटर ऐसी कम्प्यूटर तंत्र है जो विशेष रूप से व्यक्तिगत अथवा छोटे समूह के द्वारा प्रयोग मे लाए जाते हैं। इन कम्प्यूटरों को बनाने में माइक्रोप्रोसेसर मुख्य रूप से सहायक होते है ; इसीलिये इसे माइक्रो कम्प्यूटर भी कहते हैं। पर्सनल कम्प्यूटर का निर्माण विशेष क्षेत्र तथा कार्य को ध्यान में रखकर किया जाता है। उदाहरणार्थ - घरेलू कम्प्यूटर तथा कार्यालय में प्रयोग किये जाने वाले कम्प्यूटर। बजार में, छोटे स्तर की कम्पनियाँ अपने कार्यालयों के कार्य के लिए पर्सनल कम्प्यूटर को प्राथमिकता देतीं हैं। पर्सनल कम्प्यूटर से किये जाने वाले मुख्य कार्यो में खेल-खेलना, इन्टरनेट का प्रयोग, शब्द-संसाधन (वर्ड प्रोसेसिंग) इत्यादि शामिल हैं। प्रथम पर्सनल कंप्यूटर सन 1974 में बिकसित किया गया था। किंतु सन 1977 में पहला व सफल माइक्रो कंप्यूटर पी सी, विकसित हुआ। इसको विकसित करने का श्रेय युवा तकनीशियन स्टीव बोजनाइक को जाता है। पर्सनल कम्प्यूटर के कुछ व्यवसायिक कार्य निम्नलिखित हैं- 1. कम्प्यूटर द्वारा रूपरेखा तथा निर्माण (CAD/CAM) 2. इन्वेन्ट्री तथा प्रोडक्शन कन्ट्रोल 3. स्प्रेडशीट कार्य 4. हिसाब किताब (अकाउन्टिंग) 5. सॉफ्टवेयर निर्माण 6. वेबसाइट डिजाइनिंग तथा निर्माण 7. सांख्यिकी गणना ; आदि पर्सनल कम्प्यूटर के मुख्य भाग माइक्रोप्रोसेसर वह चिप होती जिस पर कंट्रोल यूनिट और ए. एल. यू. एक परिपथ होता है। माइक्रोप्रोसेसर चिप तथा अन्य डिवाइस एक इकाई में लगे रहते है, जिसे सिस्टम यूनिट कहते है। पीसी में एक सिस्टम यूनिट, एक मानिटर या स्क्रीन, एक की-बोर्ड एक माउस और अन्य आवश्यक डिवाइसेज, जैसे प्रिंटर, मॉडेम, स्पीकर, स्कैनर, प्लॉटर, ग्राफिक टेबलेट आदि भी लगे हो सकते हैं। पर्सनल कम्प्यूटर का मूल सिद्धान्त पी.सी एक प्रणाली है जिसमें डाटा और निर्देशों को इनपुट डिवाइस के माध्यम से स्वीकार किया जाता है। इस इनपुट किये गये डाटा व निर्देशों को आगे सिस्टम यूनिट में पहुँचाया जाता है, जहाँ निर्देशों के अनुसार सी. पी. यू. डाटा पर क्रिया या प्रोसेसिंग का कार्य करता है और परिचय को आउटपुट यूनिट मॉनीटर या स्क्रीन पर भेज देता है। यह प्राप्त परिणाम आउटपुट कहलाता है। पी. सी में इनपुट यूनिट में प्रायः की-बोर्ड और माउस काम आते है जबकि आउटपुट यूनिट के रूप में मॉनिटर और प्रिटर काम आते हैं। बाहरी कड़ियाँ पर्सनल कंप्यूटर की हार्डवेयर संरचना निःशुल्क हिंदी में आओ, हिन्दी में कम्प्यूटर सीखें तकनीक https://web.archive.org/web/20090307230406/http://takneek.com/ 7 मार्च 2009 आइये, कम्प्यूटर सीखें https://web.archive.org/web/20100210072412/http://computers.agoodplace4all.com/ 10 फ़रवरी 2010 ई-पुस्तक https://web.archive.org/web/20091013043233/http://tdil.mit.gov.in/ggs/e-Pustak(HTML)/e-pustak/E-pus/funda/funda_main.htm 13 अक्तूबर 2009 - कम्प्यूटर के हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर के बारे में विस्तृत जनकारी Computer Repair with Diagnostic Flowcharts How Stuff Works pages: Dissecting a PC https://web.archive.org/web/20081225064841/http://videos.howstuffworks.com/harvard-extension-schools-computer-science-e-1-understand/1290-dissecting-a-pc-video.htm 25 दिसंबर 2008 How PCs Work How to Upgrade Your Computer How to Build a Computer Low cost computer guide * श्रेणी:हार्डवेयर