Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ब्रह्मपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ब्रह्मपुर Berhampur / Brahmapurବ୍ରହ୍ମପୁର Brahmapur rail station.jpg ब्रह्मपुर रेल स्टेशन ब्रह्मपुर India Odisha 19.32 84.78 inline, title ओड़िशा में स्थिति ज़िला गंजाम ज़िला प्रान्त ओड़िशा देश 356598 2011 भाषा प्रचलित ओड़िया भारतीय मानक समय +5:30 26 पिनकोड 760001–760010 दूरभाष कोड 0680 www.berhampur.gov.in thumb|280px|गोपालपुर बंदरगाह thumb|280px|परल महाराज इंजिनीयरिंग कॉलेज thumb|280px|गोपालपुर बालूतट (बीच) ब्रह्मपुर (Brahmapur), जिसे अंग्रेज़ी लहजे में बरहमपुर (Berhampur) भी कहा जाता है, भारत के ओड़िशा राज्य के गंजाम ज़िले में स्थित एक नगर है। यह बंगाल की खाड़ी के तट के पास बसा हुआ है।"Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001"The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964"Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991 विवरण ब्रह्मपुर, जो रेशम नगरी के नाम से जाना जाता है, ओड़िशा राज्य का प्रमुख एवं पुरातन नगरों में से एक है। ब्रह्मपुर भारत के पूर्व तट से लगा है। ओड़िशा की राजधानी, भुवनेश्वर से लगभग १७० कि.मी. दूर ब्रह्मपुर को पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत से जोड़ने वाले रास्ते की दहलीज़ कहा गया है। प्राकृतिक रंगों के प्रयोग से तैयार होने वाले रेशम के चलते इसे सिल्क सिटी का भी नाम मिला है। यह शहर ओड़िया के साथ तेलुगु भाषा, संस्कृति और साहित्य का भी केंद्र रहा है। कहा जाता है कि ओड़िसी डांस, ओड़िया साहित्य और तेलुगु लिपि का जन्म यहीं हुआ। यह नगर, रेशम की साड़ी, मंदिर, इसकी संस्कृति, स्वदिष्ट भोजन एवं खान-पान के लिए प्रसिद्ध है। ब्रह्मपुर की जनसंख्या, २००९ (संभाभित) के अनुसार ४ लाख से ज़्यादा है। ब्रह्मपुर का इतिहास ब्रह्मपुर नगर के चारों तरफ़ कभी कलिंग राज्य की आत्मा बैठी करती थी। कलिंग राज्य की राजधानी और केंद्र हज़ारों साल तक इसी के आस पास रहा। सम्राट अशोक का शिलालेख ब्रह्मपुर नगर के पास जाऊगढ़ में अभी भी स्थित है। कलिंग की इष्ट देवी तारा तारिणी शक्ति पीठ मन्दिर भी इस शहर के पास है। ब्रह्मपुर नगर ब्रिट्रिश शासन की अवधि में मद्रास प्रेसिडेन्सी की अधीन में था। सन १९३६ के समय ओड़िशा राज्य पुनर्गठन के बाद गंजाम जिले में शामिल हुआ। अर्थतंत्र ब्रह्मपुर नगर को दक्षिण ओड़िशा की आर्थिक राजधानी के रूप में माना जाता है। प्रमुख व्यवसाइक संगठन यहाँ पर स्थित हैं। यातायात यह नगर भारत के हर प्रान्त को रेल एवं सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। निकट विमान क्षेत्र भुवनेश्वर में स्थित है। ब्रह्मपुर के शिक्षण संस्थान भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान, ब्रह्मपुर ब्रह्मपुर विश्वविद्यालय खलिकोट स्वयंशासित महाविद्यालय खलिकोट विश्वविद्यालय एम्.के.सि.जि. भेषज महाविद्यालय लिन्गराज आइन महाविद्यालय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय राजकीय होमिओपाथीक् महाविद्यालय खानपान यह नगरी दक्षिण भारत के निकटता का यह प्रभाव है कि यहाँ के खानपान में दक्षिण भारतीय खाना के साथ-साथ ओड़िआ खाना का एक अपूर्व मिश्रण है। यहाँ की एक अनोखी बात यह है कि सुबह का नाश्ता ज़्यादातर लोग घर के बाहर ही करते हैं। दर्शनीय स्थल गोपालपुर बन्दर गाह् तरा तारिणी शक्ति पीठ तप्तपाणि चील्लिका झील समाचार पत्र समाज ब्रहपुर संस्करण संबाद ब्रहपुर संस्करण धरित्री ब्रहपुर संस्करण अनूपम भारत दैनिक आशा बाज़ार ब्रह्मपुर रेशम साड़ी, अलंकार, कृषि जात पदार्थ का एक प्रमुख बाज़ार है। इन्हें भी देखें गंजाम ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:गंजाम ज़िला श्रेणी:ओड़िशा के शहर श्रेणी:गंजाम ज़िले के नगर