411 REFERENCE · Wikipedia
सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुलतानपुर Sultanpur Sultanpur U.P Railway Station.JPG सुलतानपुर रेलवे स्टेशन सुलतानपुर India Uttar Pradesh 26.265 82.073 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त उत्तर प्रदेश ज़िला सुलतानपुर ज़िला 107640 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, अवधी भामस +5:30 पिनकोड 228001 दूरभाष कोड
सुलतानपुर (Sultanpur) / स्थानीय भाषा सुल्तानपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद सुलतानपुर में स्थित एक नगर है। यहां जनपद का मुख्यालय भी है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
यह शहर गोमती नदी के किनारे स्थित है जिसके उत्तर में राम नगरी प्रशासनिक केंद्र अयोध्या पू. मे सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी दा.में शिक्षा केंद्र संगम नगरी प्रयागराज,पश्चिम मे तत्कालिक राजधानी लखनऊ के मध्य|भगवान राम की नगरी अयोध्या मंडल मे स्थित एक प्राचीनतम धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी रही है जो अपनी वार्षिक भव्य दुर्गापूजा (कोलकत्ता के बाद) ऐतिहासिक कल्प वृक्ष, धोपाप जहां भगवान राम रावण बध के बाद अपने पाप धोए भगवान हनुमान जी का विजेथुआधाम, लोहरामऊ देवी दुर्गा मां का विशाल सिद्ध मन्दिर के साथ तमाम ऐतिहासिक स्थल को समेटे हुए शहर सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से १३५ किलोमीटर पूर्व में है।इस जनपद का प्रारंभिक नाम कुशभवनपुर था मुस्लिम शासन काल मे खिलजी वंश के सुल्तानो ने भर(भारशिव नागवंश)राजवंश के प्रसिद्ध राजा नन्द कुंवर राजभर की धोखे से हत्या कर दिए और कुशभवनपुर का नाम बदलकर सुल्तानपुर कर दिया ।
जनसंख्या
2011 की भारतीय जनगणना के अनुसार, सुल्तानपुर की कुल जनसंख्या 107,640 थी, जिसमें 56,420 पुरुष और 51,220 महिलाएं थीं। 0 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के भीतर जनसंख्या 11,647 थी। सुल्तानपुर में साक्षरों की कुल संख्या 84,080 थी, जो 81.5% पुरुष साक्षरता और 74.4% महिला साक्षरता के साथ जनसंख्या का 78.1% थी। सुल्तानपुर की 7+ आबादी की प्रभावी साक्षरता दर 87.6% थी, जिसमें पुरुष साक्षरता 91.6% और महिला साक्षरता दर 83.2% थी। अनुसूचित जाति की आबादी 7,706 थी। सुल्तानपुर में 2011 में 17,954 घर थे।Census of India: Sultanpur http://www.censusindia.gov.in/pca/SearchDetails.aspx?Id=195629 www.censusindia.gov.in 20 नवम्बर 2019
शिक्षण संस्थान
के. आर. इण्टरनेशनल स्कूल धीमा मोतीगढ़पुर सुल्तानपुर l
कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान
जनता इंटर कॉलेज कुंदाभैरोपुर सुल्तानपुर
गनपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर।
संत तुलसीदास पीजी कॉलेज सुल्तानपुर।
नेशनल इण्टर कॉलेज कादीपुर सुल्तानपुर
सीएल इण्टर कॉलेज छीतेपट्टी सुल्तानपुर
श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सुल्तानपुर।
इन्हें भी देखें
सुलतानपुर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:सुलतानपुर ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:सुलतानपुर ज़िले के नगर
*