Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महानति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महानति (మహానటి) वर्ष 2018 की तेलुगु भाषा की नाट्य फिल्म है। यह सावित्री के जीवन पर आधारित है जो कि एक अभिनेत्री थीं।राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: अंधाधुन बनी बेस्ट फिल्म, इन फिल्मों का रहा जलवा https://www.indiawave.in/entertainment/66th-national-film-awards-andhadhun-got-best-hindi-film 30 जून 2023 indiawave.in hi मई 2026 InternetArchiveBot इसे नाग अश्विन द्वारा निर्देशित किया गया है। इसका निर्माण स्वप्ना सिनेमा के तहत प्रियंका दत्त द्वारा किया गया है। फिल्म में कीर्ति सुरेश ने सावित्री की भूमिका निभाई है। जबकि दुलकर सलमान (अपनी तेलुगु पहली फिल्म में) ने सावित्री के पति जेमिनी गणेशन की भूमिका निभाई है।फिल्म महानति के विवाद के बीच रेखा और छह ‘बहनों’ की तस्वीर वायरल - https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-vishesh-amidst-film-savitri-controversy-rekha-and-her-six-sisters-photo-goes-viral-17994246.html 30 जून 2023 जागरण hi फिल्म में सामन्था अक्किनेनी और विजय देवरकोंडा के साथ-साथ राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश राज और भानुप्रिया भी हैं। यह सब सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। नागा चैतन्य और मोहन बाबू अतिथि भूमिका में हैं। कथानक सावित्री के जीवन का अनुसरण करती है, जिसमें उनका बड़ी अभिनेत्री बनना, गणेशन के साथ विवाह और बाद में पतन को दर्शाया गया है। इस सबको एक पत्रकार और एक फोटोग्राफर के दृष्टिकोण से देखा जाता है, जिनको क्रमशः सामन्था और विजय द्वारा निभाया गया है। महानति को कीर्ति के प्रदर्शन और अश्विन की पटकथा और निर्देशन के लिए आलोचनात्मक प्रशंसा मिली थी। ₹25 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹83 करोड़ की कमाई की। इस वजह से यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म बनी जिसमें मुख्य पात्र किसी महिला का है। फिल्म ने 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में तीन पुरस्कार जीते, तेलुगु में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कीर्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन।बॉलीवुड की टॉप हीरोइन को पछाड़ 27 साल की इस एक्ट्रेस ने जीता नेशनल अवॉर्ड, एक खास वजह से है पॉपुलर https://hindi.asianetnews.com/south-cinema/keerthy-suresh-wins-best-actress-national-film-award-for-mahanati-pvz0j8 30 जून 2023 एशियानेट न्यूज़ hi सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:2018 की फ़िल्में श्रेणी:तेलुगू फ़िल्में