411 REFERENCE · Wikipedia
भीमताल, नैनीताल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भीमताल Bhimtal Bhimtal lake view 01.jpg भीमताल झील भीमताल India Uttarakhand 29.35 79.5667 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश प्रान्त उत्तराखण्ड ज़िला नैनीताल ज़िला 7722 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, कुमाऊँनी पिनकोड 263136 UK-04 भीमताल (Bhimtal) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के नैनीताल ज़िले में स्थित एक नगर है।http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm Start and end points of National Highways 23 April 2009 https://web.archive.org/web/20080922011802/http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm 22 सितंबर 2008 live "Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994
नाम की उत्पत्ति
नगर का नाम भीमताल भीमताल झील के ऊपर पड़ा है, जो नगर के मध्य में स्थित है। 'भीमाकार' होने के कारण शायद इस ताल को भीमताल कहते हैं। परन्तु कुछ विद्वान इस ताल का सम्बन्ध पाण्डु-पुत्र भीम से जोड़ते हैं।
इतिहास
माना जाता है कि अज्ञातवास के समय पांडव इस क्षेत्र में आये थे, तथा भीमताल के किनारे भीम ने भगवान शिव की तपस्या की थी। तेरहवीं शताब्दी में यह क्षेत्र कुमाऊँ राज्य के अंतर्गत आया, और सत्रहवीं शताब्दी में यहां अल्मोड़ा के राजा बाज़ बहादुर चन्द ने भीमेश्वर महादेव मन्दिर की स्थापना की थी। चन्द काल में यह छखाता परगना का मुख्यालय हुआ करता था।
भूगोल
काठगोदाम से 22km उत्तर और नैनीताल से 15km पूर्व नैनीताल जिले में स्थित यह झील कुमाऊं क्षेत्र का सबसे बड़ा झील है। इसकी लंबाई,1,674 मीटर और चौड़ाई 447 मीटर और गहराई 26 मीटर है। त्रिभुज के आकार का यह ताल तीन तरफ से पर्वतों से घिरा है। इसमें पर्यटकों हेतु नौकाविहर की सुविधा है। इसमें जल का रंग गहरा नीला है। यह कमल और कमल कड़ी के लिए प्रसिद्ध है। इस झील के बीच में टापू है, जिस पर रेस्टोरेंट है। इस झील से सिंचाई हेतु छोटी-छोटी नेहरे निकली गई है।
जनसांख्यिकी
२०११ की जनगणना के अनुसार, भीमताल की जनसंख्या ७,७२२ थी, जो २००१ की तुलना में ३१.४६% अधिक थी। नगर का लिंग अनुपात ८८५ महिलाएं प्रति १००० पुरुष है। भीमताल की औसत साक्षरता दर ९३.६७% है, जो राष्ट्रीय औसत ७४.०४% से अधिक है; पुरुष साक्षरता ९५.२८% और महिला साक्षरता ९१.७९% है। जनसंख्या के ११% की उम्र ६ साल से कम है।
अर्थव्यवस्था
अस्सी के दशक के आखिर में उत्तर प्रदेश स्टेट डेवलपमैंट काॅरपोरेशन द्वारा भीमताल में औद्योगिक परिक्षेत्र तैयार किया गया था। इसमें एपिक (एक्वामाॅल वाटर साॅल्यूशन लिमिटेड, उषा रेक्टिफायर, जिंदल फिल्म फैक्ट्री, माचिस फैक्ट्री इत्यादि) फैक्ट्रियां लगायी गईं। सरकार ने उद्योगपतियों को सब्सिडी, बिक्री कर में छूट प्रदान की और सस्ते दामों पर जमीनें मुहय्या भी करायीं लेकिन एक्वामॉल फैक्ट्री को छोड़ कोई भी फैक्ट्री अपने पांच साल पूरे नहीं कर पायी।
शिक्षा
भीमताल में कई सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान हैं, जिनमें तसर क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र (वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार), राष्ट्रीय शीत जल मत्स्य संस्थान, जन शिक्षा संस्थान, बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, कुमाऊँ विश्वविद्यालय का परिसर (प्रबंधन, फार्मेसी और जैव प्रौद्योगिकी संकाय) और डिस्ट्रिक्ट इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स (डीईटीई) शामिल हैं। राजकीय आदर्श विद्यालय, भीमताल इस क्षेत्र का सबसे पुराना स्कूल है, जो ब्रिटिश काल से ही चल रहा है। लीलावती पंत इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल के अन्य सरकारी शैक्षणिक संस्थान हैं।
इन्हें भी देखें
नैनीताल ज़िला
भीमताल झील
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक जालस्थल
सन्दर्भ
विस्तृत पठन
जे एम क्ले Nainital: A Historical and Descriptive Account नैनीताल: एक ऐतिहासिक और वर्णनात्मक वर्णन १९२७ द सुपरिंटेंडेंट, गवर्नमेंट प्रेस, यूनाइटेड प्रॉविन्सेस इलाहाबाद en
श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर
श्रेणी:नैनीताल जिला
श्रेणी:नैनीताल ज़िले के नगर