411 REFERENCE · Wikipedia
फाज़िलनगर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फाज़िलनगर Fazilnagar फाज़िलनगर India Uttar Pradesh 26.684 84.048 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला कुशीनगर ज़िला 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
फाज़िलनगर (Fazilnagar) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कुशीनगर ज़िले में स्थित एक नगर पंचायत ( शहर) है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
फाजिलनगर कुशीनगर से २० किमी पूरब में राष्ट्रीय राजमार्ग २८ पर स्थित है। गोरखपुर से इसकी दूरी ७१ किमी (पूर्व दिशा में) है। फाजिलनगर को ' पावानगर ' भी कहा जाता है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि जैन धर्म की वास्तविक ' पावानगर ' यही है (न कि बिहार में स्थित पावापुरी) जहाँ महावीर स्वामी को निर्वाण प्राप्त हुआ था। इसिलिए जैन श्रद्धालुओं ने यहाँ पर एक जैन मन्दिर का निर्माण कराया है।पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई में प्राचीन काल का एक महल भी आज यहां देखा जा सकता है जो खुदाई के पूर्व मिट्टी का टिला हुआ करता था। ऐसा विश्वास किया जाता है कि कुशीनगर से वैशाली जाते समय महात्मा बुद्ध यहाँ रुके थे और अपने एक शिष्य के घर भोजन किया था।
पालि त्रिपिटक के अनुसार मल्ल राजाओं की दूसरी राजधानी थी। यहाँ के मन्दिर में अतिसुन्दर 'मनस्तम्भ' और चार सुन्दर मूर्तियाँ हैं। यहाँ दीपावली के अगले दिन एक मेला लगता है। कार्तिक पूर्णिमा को 'निर्वाण महोत्सव' की छटा देखने बहुत से तीर्थयात्री आते हैं।
यहाँ भगवान महावीर पी.जी. कॉलेज एवं अन्य विद्यालय हैं।
इन्हें भी देखें
कुशीनगर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:कुशीनगर ज़िला
श्रेणी:कुशीनगर ज़िले के नगर
श्रेणी:जैन तीर्थ
__अनुभाग_सम्पादन_नहीं__
__DISAMBIG__