411 REFERENCE · Wikipedia
कोटद्वार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोटद्वार Kotdwar SidhbaliTemple.jpg सिद्धबली मंदिर कोटद्वार India Uttarakhand 29.75 78.53 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश प्रान्त उत्तराखण्ड ज़िला पौड़ी गढ़वाल ज़िला 454 33035 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, गढ़वाली भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 246149 दूरभाष कोड +91-1382 UK-15
thumb|280px|१७८४-९४ में कोटद्वार नगर का दृश्य
कोटद्वार (Kotdwar) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल ज़िले में स्थित एक नगर है। यह खोह नदी के किनारे बसा हुआ है और इसका पूर्व नाम खोहद्वार (Khohdwar) था।http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm Start and end points of National Highways 23 April 2009 https://web.archive.org/web/20080922011802/http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm 22 September 2008 live "Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994
विवरण
कोटद्वार उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। इसे 'गढ़वाल का प्रवेशद्वार' भी कहा जाता है। कोटद्वार से दुगड्डा और लैंसडौन होते हुए पौड़ी तथा श्रीनगर तक पहुंचा जा सकता है, तथा कोटद्वार से देहरादून जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद शहर से होकर गुजरता है। कोटद्वार से नजीबाबाद की दूरी 25 किमी है। नगर का विकास वैसे तो १८९० में रेल के आगमन से ही शुरू हो गया था, किन्तु वास्तविक बसावट प्रमुखतः ५० के दशक में नगर पालिका के निर्माण के बाद ही हुई। २०११ की जनगणना के अनुसार नगर की जनसंख्या ३३,०३५ थी। २०१७ में उत्तराखण्ड शासन द्वारा ऋषिकेश के साथ साथ कोटद्वार को भी नगर निगम घोषित कर दिया गया। नगर निगम बनने के बाद नगर क्षेत्र में ७३ ग्रामों को शामिल किया गया, तथा इसकी जनसंख्या १,३५,००० तक पहुंच गई।
इतिहास
कोटद्वार का पुराना नगर खोह तथा गिवइन शोत नदियों के संगम पर स्थित था।Singh Surendra Urbanization in Garhwal Himalaya: A Geographical Interpretation 1995 M.D. Publications Pvt. Ltd. New Delhi 9788185880693 https://books.google.co.in/books?id=X4FsjWPEeM4C en 25 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180125135049/https://books.google.co.in/books?id=X4FsjWPEeM4C 25 जनवरी 2018 live१३४ १८९७ रेलवे लाइन बन जाने के बाद नगर धीरे धीरे दाईं ओर बढ़ने लगा, और खोह नदी की पश्चिमी दिशा की ओर विकसित होने लगा।Dobhal G.L. Development of the hill areas : a case study of Pauri Garhwal district 2005 Concept Pub. New Delhi 9788180692239 https://books.google.co.in/books?id=gshfsxhitPYC en 25 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180125135157/https://books.google.co.in/books?id=gshfsxhitPYC 25 जनवरी 2018 live१२८ १९०१ में कोटद्वार को नगर का दर्जा दिया गया था, Nand Nitya Kumar Kamlesh The Holy Himalaya: A Geographical Interpretation of Garhwal 1989 Daya Publishing House Delhi 9788170350552 https://books.google.co.in/books?id=wmNGKpcE83cC en 25 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180125135123/https://books.google.co.in/books?id=wmNGKpcE83cC 25 जनवरी 2018 live३५६ तथा उसी वर्ष हुई प्रथम जनगणना में नगर की जनसंख्या १०२९ थी। १९०९ में कोटद्वार को लैंसडौन से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण सम्पन्न हुआ।१२८ इसके बाद लैंसडौन तथा दोगड्डा नगरों के परस्पर विकास के कारण कोटद्वार में काफी पलायन हुआ, और १९२१ में कोटद्वार की जनसंख्या मात्र ३९६ रह गयी; जिसके कारण १९२१ में ही नगर को अवर्गीकृत कर ग्राम घोषित कर दिया गया।१७४
१९४०-४१ में कोटद्वार किसी छोटे गाँव के सामान था। द्वितीय विश्व युद्ध के समय नगर क्षेत्र में काफी विकास हुआ, और १९४९ में इसे पुनः 'नोटिफाइड एरिया' घोषित कर दिया गया।१७३ १९५१ में कोटद्वार नगर पालिका की स्थापना हुई, और १९५१-५५ में नगरपालिका के प्रमुख इंजीनियर, के.सी. माथुर ने नगर का पहला मास्टर प्लान बनाया। इस मास्टर प्लान के तहत सबसे पहले रेलवे स्टेशन के आस पास के क्षेत्रों को विकसित किया गया, और उसके बाद नगर को धीरे धीरे उत्तर की ओर बद्रीनाथ मार्ग के दोनों तरफ बढ़ाया गया।१७३ बड़ी मस्जिद के इर्द-गिर्द भी आवासीय क्षेत्र बसाये गए। १९५५ में पालिका कार्यालय के समीप एक उद्यान स्थापित किया गया।१७३ १९५८-५९ में नगर का विद्युतिकरण किया गया।१३४
जलवायु
कोटद्वार की जलवायु समशीतोष्ण है, हालांकि यह मौसम के आधार पर बदलती रहती है। पास के पहाड़ी क्षेत्रों में अक्सर सर्दियों में बर्फबारी देखी जाती है, लेकिन कोटद्वार में तापमान ० डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरते नहीं देखा गया है। ग्रीष्मकालीन तापमान अक्सर ४३ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाते हैं, जबकि सर्दियों के तापमान आमतौर पर ४ और २० डिग्री सेल्सियस के बीच होते हैं। मानसून के मौसम में अक्सर भारी और लंबी वर्षा होती है। पास में ही स्थित पहाड़ी क्षेत्रों के कारण सर्दियों में मौसम अच्छा रहता है। भरपूर वर्षा और पर्याप्त जल निकासी के कारण नगर की मिट्टी उपजाऊ है।
कोटद्वार Yes Yes 20 22 27 33 36 34 31 30 30 29 26 22 3 6 13 18 21 23 23 23 21 17 9 5 green 72 76 78 55 113 296 599 568 301 102 23 91 Accuweather Aug 2012
जनसांख्यिकी
कोटद्वार में जनसंख्याDistrict Census Handbook Garhwal Part-A Directorate of Census Operations, Uttarakhand Dehradun http://www.censusindia.gov.in/2011census/dchb/0506_PART_A_DCHB_GARHWAL.pdf 25 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20161114093842/http://www.censusindia.gov.in/2011census/dchb/0506_PART_A_DCHB_GARHWAL.pdf 14 नवंबर 2016 live 1901 1029 1911 821 1921 396 1931 2656 1941 3375 1951 4648 1961 8148 1971 11457 1981 17048 1991 21378 2001 24947 2011 28859
२०१७ में नगर की सीमा में विस्तार कर ७१ ग्रामों को नगर क्षेत्र में शामिल किया गया,पूरी कोटद्वार विधानसभा नगर निगम में शामिल https://www.amarujala.com/uttarakhand/kotdwar/111504802026-kotdwar-news २६ जनवरी २०१८ अमर उजाला ७ सितम्बर २०१७ https://web.archive.org/web/20180126185232/https://www.amarujala.com/uttarakhand/kotdwar/111504802026-kotdwar-news 26 जनवरी 2018 live जिसके बाद नगर की वर्तमान जनसंख्या लगभग १,३५,००० हो गयी है।कोटद्वार में सीमा विस्तार के बाद परिसीमन का पेंच https://www.amarujala.com/uttarakhand/pauri/161508779006-pauri-news 26 जनवरी 2018 २३ अक्टूबर २०१७ अमर उजाला https://web.archive.org/web/20180126185235/https://www.amarujala.com/uttarakhand/pauri/161508779006-pauri-news 26 जनवरी 2018 liveऋषिकेश और कोटद्वार को नगर निगम बने, 13 निकायों का दायर बढ़ा https://www.livehindustan.com/uttarakhand/story-rishikesh-and-kotdwar-become-municipal-corporations-1612928.html 26 जनवरी 2018 २६ अक्टूबर २०१७ हिंदुस्तान https://web.archive.org/web/20180122071744/https://www.livehindustan.com/uttarakhand/story-rishikesh-and-kotdwar-become-municipal-corporations-1612928.html 22 जनवरी 2018 live २०११ में हुई जनगणना में नगर की जनसंख्या २८,८५९ थी।Kotdwara Population Census 2011 http://www.census2011.co.in/data/town/800319-kotdwara-uttarakhand.html 26 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180126185504/http://www.census2011.co.in/data/town/800319-kotdwara-uttarakhand.html 26 जनवरी 2018 dead कोटद्वार की कुल जनसंख्या ३३,०३५ है जिसमें से १७,१५७ पुरुष और १५,८७८ महिलाएं हैं। कोटद्वार में ० से ६ साल के बीच ४,०३४ बच्चे थे, जिनमें से २,१८७ बालक थे जबकि १,८४७ बालिकाएं थी। कोटद्वार नगर का लिंग अनुपात ९२५ है, अर्थात कोटद्वार में प्रति १००० पुरुष ९२५ महिलाएं थी।
२०११ में कोटद्वार की कुल साक्षरता दर ८६.२९% है, जो उत्तराखण्ड की औसत साक्षरता दर (७८.८२%) की तुलना में अधिक है। जनसंख्या-अनुसार, कुल २५,०२४ लोग साक्षर हैं, जिनमें १३,५०८ पुरुष जबकि ११,५१६ महिलाएं हैं। इस प्रकार नगर में पुरुष साक्षरता दर ९०.२३% है, और महिला साक्षरता दर ८२.०८%।
नगर में २३,३०६ हिन्दू हैं, जो कुल जनसँख्या का ७०.५५% हैं। इसी प्रकार नगर में ९,१३५ मुसलमान, ३०१ ईसाई, २१५ सिख, १ बौद्ध, तथा ४९ जैन हैं। २ लोग किसी अन्य धर्म से सम्बन्ध रखते हैं, और २६ लोगों का कोई धर्म नहीं है। ५.३% लोग अनुसूचित जाति के हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति के लोग नगर की कुल आबादी का ०.१% हैं।
अर्थव्यवस्था
कोटद्वार पूर्वी गढ़वाल क्षेत्र का प्रमुख परिवहन और थोक व्यापार केंद्र रहा है।३७४ आटा मिल, तेल निष्कर्षण, प्रिंटिंग प्रेस, चावल के थैलियों का निर्माण, और प्लास्टिक और रबर के उत्पाद कोटद्वार में प्रमुख उद्योग हैं।६३
२०११ की जनगणना के अनुसार कोटद्वार नगर की कुल आबादी में से ९,५२८ लोग कार्य गतिविधियों में शामिल हैं। ९३.९% श्रमिकों ने अपने काम को मुख्य कार्य (६ महीने से अधिक कमाई या रोजगार) बताया जबकि ६.१% ६ महीने से भी कम समय के लिए आजीविका प्रदान करने वाली सीमांत गतिविधि में शामिल थे। मुख्य कार्यों में लगे ९,५२८ व्यक्तियों में से २३ किसान (मालिक या सह-स्वामी) थे, और २६ कृषि मजदूर थे।
आवागमन
अगर आप कोटद्वार दिल्ली से आते हैं तो गढवाल एक्सप्रेस और मुसूरी एक्सप्रेस आपके लिए अच्छा विकल्प है। अगर आप रोडवेज से आना चाहेँ तो दिल्ली से सीधी बस सेवा कश्मीरी गेट से हर समय उप्लब्ध है।हरिद्वार से नजीबाबाद के रास्ते या जीएमओयू कि बसोँ से लालढाँग के रास्ते जा सकते है।
शिक्षा
सीबीएसई से संबद्ध स्कूल
राइजिंग सन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल
हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी
आदर्श विद्या निकेतन
बालभारती स्कूल
ब्लूमिंग वेले पब्लिक स्कूल
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल
ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल
हैप्पी होम स्कूल
हेडे हेरिटेज अकादमी कोटद्वार
महर्षि विद्या मंदिर सार्वजनिक स्कूल
डी ए वी पब्लिक स्कूल कोटद्वार
केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन
आईसीएसई / आईएससी से संबद्ध स्कूल
सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल
उत्तराखण्ड बोर्ड से संबद्ध स्कूल
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
राजकीय इंटर कॉलेज
राजकीय इंटर कॉलेज, पदमपुर सुख्रो
आर्य कन्या इंटर कॉलेज
मेहरबान सिंह कंधारी सरस्वती विद्या मंदिर
जनता इंटर कॉलेज, मोटाधक
शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कॉलेज, मानपुर
कॉलेज
चंद्रवती तिवारी लॉ कॉलेज
डा. पीडीबीएच पीजी कॉलेज
राजकीय मेडिकल कॉलेज, कोटद्वार
भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोटद्वार
राजकीय पीजी कॉलेज (एचएनबीजी), कोटद्वार
होटल प्रबंधन अध्ययन संस्थान, कोटद्वार
मालिनी घाटी कॉलेज
यूएसटेक (उत्तरांचल सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी) कंप्यूटर शिक्षा
इन्हें भी देखें
पौड़ी गढ़वाल ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर
श्रेणी:पौड़ी गढ़वाल ज़िला
श्रेणी:पौड़ी गढ़वाल ज़िले के नगर