411 REFERENCE · Wikipedia
टाइटैनिक का मलबा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टाइटैनिक का मलबा
300px
टाइटैनिक के सामने का हिस्सा, 2004
Event
कारण
हिमखंड से टकराना
तिथि
1912 04 15 y
स्थान
न्यूफ़ाउंडलैंड से 370 nmi km on दक्षिण-दक्षिणपूर्व में, उत्तरी अटलांटिक महासागर
निर्देशांक
41 43 32 N 49 56 49 W scale:5000000 title,inline
खोजा गया
1985 09 01 y
टाइटैनिक का मलबा न्यूफ़ाउंडलैंड के तट से लगभग 370 समुद्री मील (690 किलोमीटर) दूर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में लगभग 12,500 फीट (3,800 मीटर) की गहराई पर स्थित है।टाइटैनिक का मलबा देखकर वापस आए लोगों ने बताया, कितना डरावना था अनुभव https://www.aajtak.in/world/story/titanic-sub-search-former-submarine-titan-passengers-recalls-experiences-who-saw-titanic-wreckage-tlifwe-1720764-2023-06-22 24 जून 2023 आज तक 22 जून 2023 hi यह दो मुख्य टुकड़ों में स्थित है। उन दोनों टुकड़ों में लगभग 2,000 फीट (600 मीटर) की दूरी है। समुद्र तल से टकराने के कारण हुई क्षति के बावजूद जहाज का सामने का हिस्सा अभी भी पहचाना जा सकता है। इसके विपरीत, पीछे का हिस्सा पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।
1912 में अपनी पहली यात्रा के दौरान एक हिमखंड से टकराने के कारण टाइटैनिक डूब गया था।समुद्र में 3 KM नीचे है टाइटैनिक का मलबा, लाखों खर्च कर देखने जाते हैं लोग https://www.abplive.com/web-stories/titanic-people-go-to-see-titanic-submarine-debris-is-3-km-below-the-sea-travel-2437663 24 जून 2023 एबीपी न्यूज़ hi मलबे के चारों ओर कूड़े के ढेर में जहाज़ के साथ डूबने के कारण सैकड़ों-हज़ारों चीज़ें बिखरी हुई हैं। यात्रियों और चालक दल के शव भी इसी कूड़े में हुए होंगे लेकिन तब से उनका समुद्री जीवों द्वारा उपभोग कर लिया गया है। इसके डूबने के बाद मलबे को खोजने की आशा में कई अभियान चलाये गए थे। समुद्र तल का मानचित्रण करने के लिए सोनार का उपयोग भी किया गया था। लेकिन यह सब असफल प्रयास रहे। 1985 में, जीन-लुई मिशेल और रॉबर्ट बैलार्ड के नेतृत्व में एक संयुक्त फ्रांसीसी-अमेरिकी अभियान द्वारा अंततः मलबे का पता लगा लिया गया।पिंग-पोंग बॉल, गुब्बारों और बर्फ का इस्तेमाल... फिर भी 111 साल बाद भी बाहर क्यों नहीं आ सका Titanic? https://www.aajtak.in/science/story/why-wreckage-of-titanic-did-not-taken-out-after-111-years-inside-story-lclt-1721324-2023-06-23 24 जून 2023 आज तक 23 जून 2023 hi
यह मलबा गहन रुचि का केंद्र रहा है और कई पर्यटक और वैज्ञानिक अभियानों ने इसका दौरा किया है। जून 2023 में, टाइटन नामक पनडुब्बी से इसके पास गए पांच यात्री विनाशकारी विस्फोट के बाद मारे गए थे।टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोगों की मौत, देखने गए थे टाइटैनिक का मलबा https://www.aajtak.in/world/story/all-five-people-onboard-on-titanic-submarine-connection-are-died-confirms-ocean-gate-tlifws-1720982-2023-06-23 24 जून 2023 आज तक 23 जून 2023 hi टाइटैनिक के मलबे को ऊपर उठाने के लिए कई योजनाएँ प्रस्तावित की गई हैं। हालाँकि, मलबा इतना कमजोर है कि इसे उठाया नहीं जा सकता और यह यूनेस्को सम्मेलन द्वारा संरक्षित है। साथ ही यह मलबा समुद्र में तेज़ी से गल रहा है। इसमें प्रतिदिन 180 किलो मलबा समुद्री बैक्टीरिया खा रहे हैं। ऐसे ही होते रहने पर यह मलबा 20-30 साल में समुद्र में पूरा घुल जायेगा।27 साल पहले ढूंढ लिया गया था टाइटैनिक का मलबा,जानिए आज तक इसे बाहर क्यों नहीं निकला गया https://www.abplive.com/gk/missing-titan-submarine-update-why-has-not-the-wreckage-of-titanic-been-taken-out-know-here-2437827 24 जून 2023 एबीपी न्यूज़ 23 जून 2023 hi
इन्हें भी देखें
टाइटैनिक का डूबना
सन्दर्भ
श्रेणी:टाइटैनिक
श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम में आपदाएँ
श्रेणी:कनाडा में आपदाएँ
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका में आपदाएँ