411 REFERENCE · Wikipedia
भीगी पलकें
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भीगी पलकें भीगी पलकें का पोस्टर राजबब्बर, स्मिता पाटिल, दीना पाठक, सुलभा देशपांडे, सुरेश चटवाल, लक्ष्मी छाया, जगदीप, लीला मिश्रा, असित सेन 1982 भारत हिन्दी
भीगी पलकें सन् 1982 में बनी हिन्दी भाषा की रुमानी नाटक फ़िल्म है। इसका निर्देशन सिसिर मिश्रा और निर्माण के के आर्य ने किया है। फ़िल्म में प्रमुख्य अभिनय राज बब्बर और स्मिता पाटिल ने किया है।https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/smita-patil-and-raj-babbar-love-story-started-with-the-film-bhigi-palkeen-2351236 'भीगी पलकें' फिल्म से हुई थी शुरू Smita Patil और Raj Babbar की लव स्टोरी, पढ़ें दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी एनडीटीवी hi 2024-07-31 25 जनवरी 2021 https://web.archive.org/web/20210125215223/https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/smita-patil-and-raj-babbar-love-story-started-with-the-film-bhigi-palkeen-2351236 dead
कथानक
इसकी कहानी एक ओडिशा के ब्राह्मण परिवार की है जिसमें जाति व्यवस्था और वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दिखाया गया है। फ़िल्म सरकारी अधिकारी ईश्वर आचार्य (राज बब्बर) से आरम्भ होती है। वो ओड़िशा के एक रोमन कैथोलिक मिशन विद्यालय में जाँच के लिए जाते हैं। वहाँ ईश्वर अपनी विमुख पत्नि शान्ति (स्मिता पाटिल) से मिलता है। स्मिता यहाँ शिक्षण का कार्य करती है। कहानी यहाँ से पुरानी यादों में चली जाती है। ईश्वर और शान्ति बचपन के दोस्त हैं और एक दूसरे से प्यार करने लग जाते हैं। ईश्वर के परिवार को ये रिश्ता पसन्द नहीं था क्योंकि शान्ति निम्न जाति से थी। लेकिन ईश्वर नौकरी छोड़कर एक निजी कंपनी में नौकरी आरम्भ कर देता है और शान्ति के साथ विवाह कर लेता है। उनके एक बच्चा भी हो जाता है। इसके बाद ईश्वर अपनी हर परेशानी का कारण शान्ति को बताने लगता है। इसी बीच उनके बच्चे को बुखार आता है और वो भी मर जाता है। ईश्वर इसका दोष भी शान्ति को देता है और अपने परिवार के पास वापस चला जाता है। शान्ति भी वहाँ से एक कैथोलिक चर्च विद्यालय में चली जाती है और शिक्षक का काम करने लगती है। कुछ समय बाद ईश्वर को अपनी गलती का ऐहसास होता है और वो शान्ति से माफी मांगना चाहता है लेकिन उसे शान्ति नहीं मिलती। कहानी वापस वर्तमान में आ जाती है और ईश्वर शान्ति से पुनः उसके साथ रहने के लिए कहता है। शान्ति उसे कहती है कि अब वो पति की तरह उसे आदेश नहीं दे सकता। इसपर ईश्वर अपनी गलति मानत है और एक दोस्त के रूप में रहने के लिए भी अनुरोध करता है।https://www.indianfilmhistory.com/movie/bheegi-palkein Bheegi Palkein Movie Trailer, Star Cast, Release Date, Box Office, Movie Review Bheegi Palkein Movie budget and Collection Bheegi Palkein www.indianfilmhistory.com en 2024-07-31
पात्र
मुख्य कलाकार
राजबब्बर – ईश्वर आचार्य
स्मिता पाटिल – शान्ति आचार्य
दीना पाठक – श्रीमति आचार्य
सुलभा देशपांडे – जानकी आचार्य
सुरेश चटवाल – प्रकाश आचार्य
लक्ष्मी छाया – ईश्वर की बहन
जगदीप – हुस्सैन भाई
लीला मिश्रा – चाची
असित सेन –
दल
निर्देशक – सिसिर मिश्रा
निर्माता – के के आर्य
संगीत निदेशक – जुगल किशोर, राज तिलक
गीत – एम जी हशमत
पार्श्व गायक – अमित कुमार, आशा भोसले, किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, संगीता महापात्रा
सजना संवरना – समरेश पाल
संगीत
फ़िल्म के गीत एम जी हशमत ने लिखे हैं और संगीत जुगल किशोर - तिलक राज की जोड़ी ने तैयार किया।
गाना गायक "जनम जनम का साथ है तुम्हारा हमारा" मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर "ओ मदर मेरी तेरी शरण में" सुश्री संगीता "जब तक मैने समझा" किशोर कुमार "जनम जनम का साथ था" लता मंगेशकर "आदमी की ज़िन्दगी का औरत नशा है" मोहम्मद रफ़ी, आशा भोसले "नैनों में सपने समाये" आशा भोसले, अमित कुमार
रोचक तथ्य
परिणाम
बौक्स ऑफिस
समीक्षाएँ
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0242311 भीगी पलकें
श्रेणी:1982 में बनी हिन्दी फ़िल्म