411 REFERENCE · Wikipedia
भिकियासैंण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भिकियासैंण रामगंगा नदी के किनारे पर उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत कुमांऊँ क्षेत्र के अल्मोड़ा जिले में स्थित है। यह एक शहर तथा अल्मोड़ा जिले की भिक्यासैंण तहसील का मुख्यालय है, जिसके अन्तर्गत अल्मोड़ा जिले के 376 गॉंव आते हैं।
भिकियासैंण में भारतीय स्टेट बैंक तथा यूको बैंक अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक , उत्तराखंड ग्रामीण बैंक एवं अस्पताल, पोस्ट ऑफिस, स्कूलों आदि की सुविधा भी उपलब्ध है क्षेत्र में छोटी बड़ी दुकान उपलब्ध है, होटल भी स्टे के लिए उपलब्ध है क्षेत्र में प्रसिद्द शिव मंदिर रामगंगा नदी के तट पर स्थित है , यही पर गगास नदी और रामगंगा नदी का संगम स्थल भी है
इतिहास
भिकियासैंण एक गॉंव, शहर तथा तहसील होने के साथ-साथ कुमाऊँ के इतिहास का गवाह भी है।
भिक्यासैंण तहसील हिंदी तहसील देश भारत राज्य उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा मीट्रिक 70487 २०११ (९७००) भाषा आधिकारिक हिंदी बोलचाल की भाषा हिंदी, कुमाऊँनी व अन्य आईएसटी +5:30
भिक्यासैंण तहसील भारत के उत्तराखण्ड राज्य में अल्मोड़ा जनपद की एक तहसील है। अल्मोड़ा जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय भिक्यासैंण नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में चौखुटिया, द्वाराहाट तथा रानीखेत तहसील, पश्चिम में सल्ट तहसील, उत्तर में चमोली जनपद की गैरसैंण तहसील, तथा दक्षिण में नैनीताल जनपद की बेतालघाट तहसील है। यह चारो ओर पर्वतों से घिरे बीच के मैदानी भाग में स्थित है.भिक्यासैंण रामगंगा और गगास नदी का संगम स्थल भी है.
तहसील
आवागमन के स्रोत
भिकियासैंण में सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं, इसका सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन रामनगर है, जो कि लगभग 100 किमी दूर है दिल्ली, नैनीताल, रानीखेत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, गैरसैंण मासी, देघाट, मानिला से यहां के लिए बसे चलती है, नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर है, यहां से प्राइवेट टैक्सियां भी चलती है
शिक्षण सुविधाऐं
भिकियासैंण में सरकारी और प्राइवेट दोनों शिक्षण संस्थान उपलब्ध है, राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण, राजकीय इंटर कन्या विद्यालय, सनराइज पब्लिक स्कूल, शिशु मंदिर, गोड ग्रेस, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण भी उपलब्ध है
सन्दर्भ
https://web.archive.org/web/20171014174955/http://www.census2011.co.in/data/subdistrict/325-bhikiyasain-almora-uttarakhand.html
http://inmap.in/Bhikiyasain/Almora/Uttarakhand
कुमांऊॅं का इतिहास, अल्मोड़ा के गॉंव
भारत के पर्वतीय स्थल, उत्तराखण्ड के नगर, कस्बे और ग्राम
इन्हें भी देखिये
उत्तराखण्ड के जिले
उत्तराखण्ड के नगर
कुमाऊँ मण्डल
गढ़वाल मण्डल
बाहरी कड़ियॉ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर, कस्बे और ग्राम
श्रेणी:उत्तराखण्ड में हिल स्टेशन
श्रेणी:उत्तराखण्ड में पर्यटन
श्रेणी:अल्मोड़ा