Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

समय यात्रा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मई 2019 समय यात्रा, एक अवधारणा है जिसके अनुसार, समय में विभिन्न बिंदुओं के बीच ठीक उसी प्रकार संचलन किया जा सकता है जिस प्रकार अंतरिक्ष के विभिन्न बिंदुओं के बीच भ्रमण किया जाता है। इस अवधारणा के अनुसार किसी वस्तु (कुछ मामलों में सिर्फ सूचना) को समय में वर्तमान क्षण से कुछ क्षण पीछे अतीत में या फिर वर्तमान क्षण से कुछ क्षण आगे भविष्य में, बिना दो बिन्दुओं के बीच की अवधि को अनुभव किए, भेज सकते हैं। हालांकि समय यात्रा 19वीं शताब्दी के बाद से ही काल्पनिक कहानियों का एक मुख्य विषय रहा है, परन्तु भविष्य की एकतरफा यात्रा तो समय फैलाव की घटना के कारण सैद्धांतिक रूप से संभव है, यह घटना विशेष सापेक्षता के सिद्धांत में वर्णित वेग पर आधारित है (जिसको जुड़वां विरोधाभास के उदाहरण द्वारा समझा जा सकता है)। यह यात्रा सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत में गुरुत्वाकर्षण समय फैलाव के अनुसार भी संभव है, पर अभी तक यह अज्ञात है कि भौतिकी के नियम इस प्रकार की पश्चगामी समय यात्रा की अनुमति देंगे या नहीं। कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार समय यात्रा तभी संभव है जब हम समय के सापेक्ष,प्रकाश की गति से या उससे तेज यात्रा करें,अन्यथा हमें फिर समय में फैलाव करके समय यात्रा करना होगा,आसान भाषा में जब हम अंतरिक्ष में किसी अंतरिक्ष यान में बैठकर यात्रा कर रहे हैं तो हम अंतरिक्ष समय में वृहस्पति ग्रह जितनी भारी चीज ऊपर से नीचे गिराएं,जो अंतरिक्ष यान को आगे की तरफ धकेलने में मदद करें,लेकिन यहां पर ये चीज तभी संभव है जब हम गिराए गए वृहस्पति ग्रह जितनी भारी चीज के ठीक पीछे नीचे से ऊपर की ओर उतनी ही भारी चीज को गिराएंं जो एक " समय " लहर का निर्माण करे,ये अवधारणा उतनी ही काल्पनिक और और वास्तविक लगती है जितनी की ब्लैक होल और व्हाइट होल की अवधारणा है। हालांकि यात्रा करने के लिए कुछ वैज्ञानिक ने समान्तर ब्रह्माण्ड की कल्पना की है,लेकिन कुछ वैज्ञानिकों में मतभेद भी है, कोई भी तकनीकी यन्त्र जिससे समय में एक बिंदु से दूसरे बिंदु पर बिना किसी समय में देरी के जाया जा सके समय यन्त्र कहलाता है,जो की अभी तक सिर्फ कल्पना ही है। समय यात्रा करने के लिए सर्वप्रथम आपको प्रकाश की गति से तेज या उसके बराबर चलना होगा,जो की अभी तक संभव नहीं हुआ है,अगर मानव जाति भविष्य में ऐसा करने में सक्षम होती है तो अनंत ब्रह्मांड का सफर इंसानों के लिए वरदान बन जायेगा। समय यात्रा, एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने जितना आसान हो जाएगा, हम नए आयामों और समांतर ब्रह्मांडो को खोजने में सक्षम हो जाएंगे। सन्दर्भ *