Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कपिलदेव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Flag of India.svg भारतीय भारत IND कपिल देव कपिल देव रामलाल निखंज 6 जनवरी, 1959 Kapil Dev at Equation sports auction.jpg दायें हाथ का बल्लेबाज दायें हाथ का गेंदबाज 131 5248 31.05 8/27 163 27740 434 29.64 23 2 9/83 64/0 225 3783 23.79 1/14 175* 11202 6945 253 27.45 1 5/43 71/0 28 अप्रैल 2007 http://content-usa.cricinfo.com/ci/content/player/30028.html कपिल देव रामलाल निखंज (जन्म ६ जनवरी १९५९) भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों में उनकी गणना होती है। वे भारतीय क्रिकेट के कप्तान के पद पर रह चुके हैं। १९८३ के क्रिकेट विश्वकप में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे। और उनके नेतृत्व में टीम ने विश्वकप जीतने का गौरव प्राप्त किया। वे विस्डेन द्वारा वर्ष २००२ में "सदी के भारतीय क्रिकेटर" चुने गये। वे १० माह के लिये भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक भी रहे थे। कपिल देव का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। उनका विवाह रोमी भाटिया से सन् १९८० में हुआ। उनकी बेटी अमिया देव का जन्म १६ जनवरी १९९६ को हुआ। क्रिकेट उन्होंने अपने क्रिकेट जीवन की आरंभ १९७५ में हरियाणा की ओर से गौरव के विरुद्ध घरेलू क्रिकेट से करी। वह एक आल-राॅउन्डर थे। जोकि दायें हाथ से बल्लेबाजी एवं तेज गेंदबाजी भी करते थे। उनका अन्तर्राष्ट्रीय पदार्पण पोकिस्तान के विरुद्ध फैसलाबाद में १६ अक्टूबर १९७८ को हुआ। यह श्रृंखला उनके लिए कुछ अच्छी नहीं रही। परन्तु आने वाले समय में उन्होंने अपने प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। श्रीलंका के विरुद्ध १९८२-८३ में उन्होंने अपनी कप्तानी में प्रवेश किया। जब उन्हें विश्वकप की कप्तानी का अवसर मिला। तो वह एक औसत खिलाडी ही थे। परन्तु अपने आश्चर्यजनक प्रदर्शन, नेतृव क्षमता तथा अपनी टीम के सहयोग से भारत को प्रथम विश्वकप जिताया। और रातों-रात ही भारतीय इतिहास का चमकता सितारा बन गये। मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में उन्होंने १९९२ के विश्वकप में अपना अंतिम अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेला। उन्होंने अपने क्रिकेट जीवन में एक दिवसीय क्रिकेट में २२५ और टेस्ट क्रिकेट में १३१ मैच खेले। उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में २३.७९ की औसत से ३७८३ रन तथा टेस्ट क्रिकेट में ३१.०५ की औसत से ५२४८ रन बनाये। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए एक दिवसीय तथा टेस्ट क्रिकेट में क्रमशः २५३ तथा ४३४ विकेट लिये। १९८३ के विश्वकप में जिमबाब्वे के विरुद्ध उनकी १७५ रन की अविस्मरणीय पारी खेली। जिसके कारण भारत वह मैच जीता। उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में १ और टेस्ट क्रिकेट में ८ शतक लगाए हैं। सेवानिवृत्ति के पश्चात् कपिल देव ने १९९४ में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। १९९९ में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का प्रशिक्षक चुना गया। इस अवधि में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। जिसमें वे मात्र एक टेस्ट मैच जीते और आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के विरुद्ध दो बड़ी श्रृंखला हारे। मनोज प्रभाकर द्वारा सट्टेबाजी में फंसाये जाने के बाद उन्होंने अपने प्रशिक्षक के पद को त्याग दिया। २००५ में उन्होंने खुशी नामक एक राष्ट्रीय सरकारी संगठन की स्थापना करी। अभी वे उसके अध्यक्ष हैं। खुशी दिल्ली में कम विशेषाधिकृत बच्चों के लिये तीन विद्यालय चलाती है। २४ सितम्बर २००८ को उन्होंने भारतीय प्रादेशिक सेना में भाग लिया। और उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में चुना गया। व्यक्तिगत जीवन देव ने 1980 में रोमी भाटिया से शादी की, जिनसे उनकी एक बेटी अमिया देव है, जिसका जन्म 16 जनवरी 1996 को हुआ।https://timesofindia.indiatimes.com/life-style/fashion/web-stories/meet-kapil-devs-stylish-daughter-amiya-dev/photostory/88732195.cms Stylish daughter 1993 में, देव ने गोल्फ खेलना शुरू किया। देव 2000 में लॉरियस फाउंडेशन के एकमात्र एशियाई संस्थापक सदस्य थे। इयान बॉथम और विव रिचर्ड्स 40 की संस्थापक सदस्य परिषद में अन्य दो क्रिकेटर थे। स्टीव वॉ को 2006 में अकादमी सदस्यों में जोड़ा गया था जब इसे 40 से 42 तक विस्तारित किया गया था। देव ने 31 जनवरी 2014 को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, ऑफिसर्स क्लब, नई दिल्ली में दिल्ली यूरोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने अंग दान किए। पुरस्कार १९७९ - ८० - अर्जुन पुरस्कार १९८२ - पद्मश्री १९८३ - विस्डेन क्रिकेटर आफ द ईयर १९९१ - पद्मभूषण २००२ - विस्डेन इन्डियन क्रिकेटर आफ द सेन्चुरी व्यापार में रुचि २००५ में कपिल देव ने जिकौम इलेक्ट्रॉनिक्स में ५% दाव लिया। चंडीगढ़ के कपिल्स इलेवेन रेस्टोरेंट के वे मालिक हैं। उन्होंने इकबाल, चैन कुली की मैन कुली तथा मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्मों में छोटे पात्र भी निभाए हैं। सन्दर्भ क्रिकेट श्रेणी:1959 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:१९९१ पद्म भूषण श्रेणी:चंडीगढ़ के खिलाड़ी श्रेणी:दाहिने हाथ के बल्लेबाज़ श्रेणी:हरफनमौला खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय बल्लेबाज़ श्रेणी:दाहिने हाथ के गेंदबाज श्रेणी:भारतीय क्रिकेट कप्तान श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय क्रिकेट कोच श्रेणी:अर्जुन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता